Skip to main content

सम्राट पृथ्वीराज चौहान महान देश भक्त,अजेय योद्धा और प्रजा रक्षक थे :- लव सिंह गहलौत

सम्राट पृथ्वीराज चौहान महान देश भक्त,अजेय योद्धा और प्रजा रक्षक थे :- लव सिंह गहलौत
*************
कसेरुआ (चौवन गढ़) में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतीकात्मक रूप से मनाई गई जयंती।
*************
लाक डाउन का पालन करते हुए जयंती के अवसर पर नहीं किया गया कोई विशेष आयोजन।
*************
शब्द भेदी बाण के ज्ञाता अंतिम हिन्दू कुल भूषण सम्राट पृथ्वीराज चौहान अपने देश हिंदुस्तान की  हर अवाम, मजहब, छोटे बड़े और हिंदुस्तान देश  सभी की सुरक्षा सम्मान और जुल्म अत्याचार से बचाने के लिए जीवन पर्यन्त तक मोहम्मद गोरी जैसे विदेशी आत्ताइयों से लड़ते हुए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिए।
उक्त बातें समाजसेवी लव सिंह गहलौत एडवोकेट ने कसेरुआ (चौवन गढ़)में नवाब सिंह चौहान की दुकान पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति पर श्रद्धाभाव से माल्यार्पण करने के उपरांत अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा।आगे गहलौत ने कहा कि ऐसे महान देश भक्त और महान योद्धा को देश के प्रत्येक व्यक्ति को ,सरकार को,और हर धर्म के लोगों को सम्राट पृथ्वीराज चौहान को श्रद्धाभाव से याद करना चाहिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य लल्लन सिंह परिहार ने कहा कि आज हम महान देश भक्त के जयंती पर संकल्प लें कि अपनी और देश की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा जारी लाक डाउन का पूर्णतया पालन करेंगे और लोगों से कराएंगे।

बृजेश सिंह राजपूत ने भी अहमदाबाद से लोगों को बधाई संदेश दिया।
इस अवसर पर नवाब सिंह , योगराज सिंह, भूप सिंह, भोला सिंह, सुरेंद्र सिंह ( मंत्री),कुश सिंह, राजन सिंह, कुलदीप सिंह, भीम सिंह, कल्लू सिंह, सिपाही सिंह, बंका सिंह आदि लोगों ने भी बारी बारी से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
रिपोर्ट उर्वेश सिंह

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।