Skip to main content
प्रेस विज्ञप्ति
 विगत 27 दिनों में जयगुरुदेव संगत प्रतापगढ़ ने एक लाख लोगों का पका भोजन वितरित किया।
मथुरा के परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी पूज्य पंकज जी महाराज के आदेशानुसार जयगुरुदेव संगत -प्रतापगढ़ ने लाकडाउन के प्रारंभ से अब तक पिछले 27 दिन में सुबह-शाम मिलाकर 101480 लोगों का पका भोजन वितरित किया है, जिसमें प्रतिदिन दाल/ कढ़ी, सब्जी, चावल, तहरी, रोटी/पूड़ी आदि गुणवत्तायुक्त भोजन शामिल रहता है। भोजन बनाने का कार्य संस्था के स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा जयगुरुदेव आश्रम चिलबिला, प्रतापगढ़( उत्तर प्रदेश) में किया जा रहा है।
        जयगुरुदेव संगत प्रतापगढ़ के अध्यक्ष श्री सूर्यबली सिंह के अनुसार भोजन वितरण का महा अभियान आगे भी लाकडाउन समाप्त होने तक अनवरत चलता रहेगा ।जयगुरुदेव संगत का यह भोजन महाप्रसाद वितरण चिलबिला एवं नगर क्षेत्र की अनेक दलित बस्तियों, खानाबदोश बस्तियों ,मजदूरों एवं अस्पतालों के बेसहारा मरीजों एवं रेलवे स्टेशन के पास के जरूरतमंदों के बीच चल रहा है। जयगुरुदेव संगत तहसील- कुंडा एवं जयगुरुदेव संगत तहसील- लालगंज अझारा द्वारा भी उत्साह पूर्वक भोजन वितरण किया जा रहा है ।जयगुरुदेव संगत के इस अथक प्रयास को देखकर जन भावनाएं बाबा जयगुरुदेव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना नहीं भूलती।
      इस भोजन वितरण के दौरान शासन के दिशा -निर्देशों का पालन करते हुए सेवादारों द्वारा कोरोना से बचाव का उपाय एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है ।इस भोजन वितरण में श्री राजकुमार विश्वकर्मा, रामकृष्ण मिश्र ,अजय सिंह, प्रहलाद जायसवाल ,वीरेंद्र यादव ,बृजलाल गौड़ ,विवेक सौरभ, आनंद चौधरी ,सौरभ सिंह, विश्राम निर्मल ,जगतपाल यादव ,शिव साहब, प्रदीप ,सचिन, लाल बहादुर समेत कई सेवादार पूरे उत्साह से लगे हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।