मैनपुरी 29 अप्रैल 2020- जिला अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी उप जिलाधिकारियों, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, सचिव मंडी को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को अपनी उपज का सामान बेचने में किसी भी स्तर पर कठिनाई का सामना न करना पड़े , उनका सामान वाजिद मूल पर बिके सुनिश्चित किया जाए l किसी भी किसान को अपना अनाज, सब्जी, फल आदि को मंडी लाने, विक्रय करने में कोई कठिनाई न हो, उनके सामान की मंडी में नियमानुसार बिक्री सुनिश्चित कराई जाए l उन्होंने कहां की जनपद के कई किसानों द्वारा जैविक खादों का प्रयोग कर लाल, हरी, पीली शिमला मिर्च पैदा की है जो लॉक डाउन से पहले दिल्ली में ₹125 से लेकर ₹150 प्रति किलो की दर से बिक रही थी लेकिन लॉक डाउन के चलते किसान शिमला मिर्च बाहर नहीं ले जा पा रहे हैं l विकास खंड बेवर मैं विद्या देश कोल्ड स्टोर के बगल में प्रबल प्रताप के पॉलीहाउस मैं शिमला मिर्च तैयार है कृषक द्वारा स्थानीय स्तर पर ₹40 प्रति किलो की दर से लाल ,पीली शिमला मिर्च उपलब्ध कराई जा रही है जिस व्यक्ति को शिमला मिर्च की आवश्यकता हो या किसी दुकानदार को शिमला मिर्च की बिक्री करनी हो तो वह कृषक के मोबाइल नंबर 98081717 0 0 पर संपर्क कर सकते हैं l
DlightNews



Comments
Post a Comment