Skip to main content

अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन बोले-


ब्रेकिंग अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन बोले- 'मैं टूट गया'ऋषि कपूर का 67 वर्ष की आयु की निधन बुधवार को सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऐसे में अब एक और बड़ी दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर अमिताभ के इस ट्वीट के सामने आते ही फैंस और सितारों ने श्रद्धांजलि देना और शोक जाहिर करना शुरू कर दिया है।

अमिताभ बच्चन ने आज (30 अप्रैल) की सुबह नौ बजकर 32 मिनट पर ट्वीट किया। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, ' वो चले गए.. ऋषि कपूर... वो चले गए.. उनका निधन हो गया। मैं टूट गया हूं।'
*बता दें कि मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद ऋषि को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  उस वक्त रणधीर कपूर ने कहा था, ''वह अस्पताल में हैं और कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्क़त हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।' याद दिला दें कि इससे पहले फ़रवरी महीने में भी ऋषि कपूर को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। उन्नाव से आशीष चौरसिया की रिपोर्ट


Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।