गोरखपुर 23 अप्रैल 2020 अल्पाइन फाउंडेशन की सचिव अमृता राव व उनके सहयोगियों द्वारा दिन दुखियों व बेसहारा बच्चों व महिलाओ तथा बेपनाह आकाश तले जीवन यापन करने वाले परिवारों में लंच की पैकेट बाटी गई।इस महामारी कोरोना के विहंगम प्रकोप की वजह से रोजी रोटी इन गरीबी की समाप्त हो चुकी है।अल्पाइन फाउंडेशन के द्वारा तारा मंडल देवरिया बाई पास रोड पे सड़क के किनारे झोपड़ियों में रह रहे उन बेसहारे गरीबों के परिवार को लंच पैकेट बाटी गई।इस नेक कार्य मे शामिल कंचन सोनी,(शक्ति ओमेन फाउंडेशन) के दिप मित्र,अनन्त राजपूत (चेयरमैन अल्पाइन फाउंडेशन)धीरेन्द्र जी,बी के श्रीवास्तव,अर्चना पाण्डेय जी डीपीएस जूनियर स्कूल गोरखपुर के लोगो का सराहनीय योगदान देखने को मिला।इस कार्यक्रम की जानकारी अल्पाइन फाउंडेशन की सचिव अमृता राव जी द्वारा दी गई।
DlightNews


Comments
Post a Comment