Skip to main content

आरोग्य सेतु एप

मोबाइल में आरोग्य सेतु एप बगैर मिले पास धारक तो होगी कार्यवाही।
सभी को करना होगा आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड -डीएम


फिरोजाबाद
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने जनपद फिरोजाबाद के संपूर्ण क्षेत्र में नोबेल करोना वायरस के प्रसार को रोकने एवं शांति व्यवस्था के लिए धारा 144 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू कर दिया है। इसका उल्लंघन धारा 188 के अंतर्गत दंडनीय अपराध होगा। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति आवश्यक कार्य से बिना आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किए घर से बाहर नहीं निकलेगा। पूर्व में जारी पास तभी वैद्य माने जाएंगे, जब पास धारक के अपने स्मार्टफोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड पाया जाएगा। इसके बिना सभी पास निरस्त समझे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान हॉटस्पॉट एरिया में सभी प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे। सभी कॉमन सर्विस सेंटर जन सेवा केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे।उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अपने घर से बाहर निकल धार्मिक क्रियाकलाप किया जाना प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा, नगर पालिका व नगर पंचायत के अंतर्गत समस्त निर्माण कार्य प्रतिबंधित रहेंगे।उन्होंने कहा कि आपदा तथा आवश्यक वस्तुओं से जुड़े के कार्यालय के अलावा अन्य कोई कार्यालय शिक्षण संस्थान व विद्यालय आदि नहीं खोले जाएंगे।
 सोशल डिस्टेंसिंग बनाने का सख्त आदेश
 जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया है कि बैंकिंग प्रतिष्ठान जैसे बैंक की शाखाएं, एटीएम यदि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए संचालित किए जाएं। हॉटस्पॉट एरिया में बैंकिंग प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।