कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए हॉटस्पॉट वाले क्षेत्र में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जायेगा डी एम
मैनपुरी जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि लॉकडाउन अवधि में कुछ गतिविधियों को संचालित किये जाने की अनुमति प्रदान की गयी है, इन गतिविधियों के संचालन में शर्त रखी गयी है कि सम्बन्धित गतिविधियां कन्टेनमैन्ट जोन, हॉटस्पाट जोन में लागू नहीं होंगी यदि कोई नया हॉटस्पॉट शामिल होता है तो वहां दी गयी अनुमति स्थगित की जायेगी। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए हॉटस्पॉट वाले क्षेत्र में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जायेगा, चिन्हित अस्पतालों में इमरजेन्सी सेवाएं सक्षम स्तर से अनुमति के बाद ही संचालित होंगी, सभी अस्पतालों में एन-95 मास्क, पीपीई किट व संक्रमण के सुरक्षा के सभी उपकरण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे, स्टॉफ को संक्रमरण से सुरक्षा व सभी प्रबन्ध उपलब्ध होने, चिकित्सकों सहित पेरामेडिकल स्टॉफ के प्रशिक्षित होने पर ही जिला प्रशासन संचालन की अनुमति प्रदान करेगा।
श्री सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर, जन औषधि केन्द्र, मेडिकल उपकरणों की दुकानें, चिकित्सा प्रयोगशालाएं, संग्रह केन्द्र, पशु चिकित्सालय, औषधि केन्द्र, क्लीनिक, किसानों, कृषि श्रमिकों द्वारा संचालित समस्त कृषि कार्य, कृषि मशीनरी की दुकानें, कृषि स्पेयर पार्ट्स आपूर्ति तथा इनसे सम्बन्धित मरम्मत की दुकानें मत्स्य, मछली उत्पादन, मछली बीज-चारा, इससे सम्बन्धित श्रमिकों का आवागमन, पॉल्ट्री फॉर्म, हेचरी और पशुधन गतिविधियों सहित पशुपालन फॉर्मों का संचालन, दूध और दूध के उत्पादकों का संग्रह वितरण, बिक्री इसमें परिवहन और आपूर्ति श्रृखंला भी शामिल है, खुले रहेंगे, सभी स्थानों पर शोसल डिस्टेसिंग का पूर्णतः पालन सुनिश्चित कराया जायेगा। शहरी क्षेत्र की सीमा के बाहर, एनएच-24, अन्य निर्माणाधीन कार्य जो पूर्व में संचालित थे वहां जनपद में मौजूद लेबर से सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए कल से कार्य प्रारंभ कराये जाए, संबंधित ठेकेदार मजदूरों को मास्क, ग्लब्स मुहैया करायें और सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ कराएं, संबंधित कार्यदायी संस्था सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं, सभी गौ-संरक्षण केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में चारा-भूसा उपलब्ध रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि हॉटस्पॉट वाले क्षेत्र के निवासियों को आवश्यक खाद्य सामग्री, दवा, दूध, गैस सिलेंडर आदि की असुविधा न हो, जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी इन क्षेत्रों में खाद्य सामिग्री, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति अपनी देख-रेख में सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि भरण-पोषण मद से घुमन्तू परिवारों, ठेला, खोमचे वाले पंजीकृत श्रमिकों, मनरेगा, अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों के अतिरिक्त अन्य श्रमिकों का चिन्हांकन कराकर शीर्ष प्राथमिकता पर इनके खातों में 01 हजार रू. की धनराशि भेजी जाये।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा, अपर जिला अधिकारी बी.राम, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.ए.के. पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, रजनीकांत, सुधीर कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर, भोगांव अभय कुमार राय, प्रियांक जैन आदि उपस्थित रहे।
--------------------------------------------
कोई भी राशन डीलर निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न वितरित करें तो उसका वीडियो बनाकर भेजा जाए, जिला प्रशासन ऐसे कोटेदारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करेगा डी एम
मैनपुरी - जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि राशन डीलर सभी कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में, निर्धारित मूल्य पर गेहूं, चावल उपलब्ध कराएं यदि कोई भी राशन डीलर निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न वितरित करें तो उसका वीडियो बनाकर भेजा जाए, जिला प्रशासन ऐसे कोटेदारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करेगा, राशन वितरण में कुछ लोगों द्वारा अनावश्यक, भ्रामक सूचनाएं, झूठी अफवाह फैलाई जा रही हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को सचेत करते हुए कहा कि राशन वितरण में अनावश्यक शिकायतें न करें, जिला प्रशासन अपनी देखरेख में राशन का वितरण करा रहा है, प्रत्येक राशन की दुकान पर कोई न कोई सरकारी कर्मी तैनात है, जो अपनी देख-रेख में राशन वितरण करा रहा है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन अवधि में खाद्य विभाग द्वारा अब तक 7108 ऐसे लोगों के राशन कार्ड बनाये गये है, जिनके पास कोई राशन कार्ड नहीं था और सभी को निर्धारित मात्रा में गेहूं, चावल के साथ-साथ 05 किलो प्रति यूनिट के हिसाब से निःशुल्क चावल उपलब्ध कराया गया है।
श्री सिंह ने बताया कि माह अप्रैल में अब तक 02 लाख 94 हजार राशन कार्डधारकों के सापेक्ष 02 लाख 22 हजार कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण कराया जा चुका है, अंत्योदय कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न मिला है जबकि पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को 02 रू. प्रति किलो की दर से 03 किलो गेहूं एवं 03 रू. प्रति किलो की दर से 02 किलो चावल उपलब्ध कराया गया है, शेष कार्डधारकों को राशन का वितरण संबंधित राशन डीलर द्वारा किया जा रहा है।
जिलाधिकारी में जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पूर्ति कार्यालय में नए राशन कार्ड बनवाने वालों की भीड़ एकत्र न होने दें, जिन्हें भी नया राशन कार्ड बनवाना है वह या तो ऑनलाइन आवेदन करें या अपनी संबंधित तहसील के पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में जाकर नए राशन कार्ड हेतु आवेदन करें, तहसील स्तरीय पूर्ति निरीक्षक अपने माध्यम से पात्र लोगों के राशन कार्ड बनवाएं और तहसील स्तर से ही उनका वितरण कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि पूर्ति विभाग के सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि सभी कोटेदार निर्धारित मात्रा में राशनकार्ड धारकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराएं यदि किसी कोटेदार के विरुद्ध घटतौली, कालाबाजारी की शिकायत मिले तो उसके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही अमल में लायी जाए साथ ही अफवाह फैलाने वालों, भ्रामक सूचना देने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा, अपर जिलाधिकारी बी.राम, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश, उप जिला अधिकारी सदर, भोगांव, रजनीकांत, सुधीर कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान आदि उपस्थित रहे।
----------------------------------------------
खाद्य सामग्री, फल, सब्जी, अनाज, आलू आदि लाने, ले जाने वाले ट्रैक्टर, छोटा हाथी, मिनी ट्रक, डीसीएम आदि के संचालन हेतु किसी प्रकार के वाहन पास की आवश्यकता नहीं डी एम
मैनपुरी - जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने राजस्व, पुलिस, कृषि, परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि सभी प्रकार के माल वाहक वाहनों के आवागमन में कोई असुविधा न हो, खाद्य सामग्री, फल, सब्जी, अनाज, आलू आदि लाने, ले जाने वाले ट्रैक्टर, छोटा हाथी, मिनी ट्रक, डीसीएम आदि के संचालन हेतु किसी प्रकार के वाहन पास की आवश्यकता नहीं है, वाहन में सिर्फ वाहन चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति उपस्थित रह सकता है। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य में लगे सभी प्रकार के कृषि संयंत्र, वाहन, भूसा ढोने के लिए प्रयोग की जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली के आवागमन पर भी कोई रोक नहीं है और नाही इन वाहनों हेतु वाहन पास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि कृषि कार्य से जुड़े वाहनों, माल ढोने वाले वाहनों के आवागमन मे यदि किसी को कोई समस्या हो तो तत्काल जिला मुख्यालय के कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या- 05672-234308 पर सूचना दें, इस नंबर पर 05 समानांतर लाइने चालू है और 24 घंटे कर्मी ड्यूटी पर तैनात हैं, कंट्रोल रूम में पुलिस, राजस्व, खाद्य, विद्युत आदि विभागों के कर्मी ड्यूटी पर तैनात हैं जिनके द्वारा समस्या का तत्काल समाधान कराया जाएगा।
उन्होंने उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी से कहा कि कृषि कार्य से जुड़े किसी भी किसान, श्रमिक को कोई असुविधा न हो, कृषक को उनके घर, गांव तक उर्वरक, कीटनाशक दवाएं, खाद-बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी से कहा कि जनपद के सभी गेहूं क्रय केंद्र प्रतिदिन समय से खुलें और वहां किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहे। सैनिटाइजर, पीने के पानी के साथ-साथ साफ-सफाई के इंतजाम किए जाएं, जो भी किसान केंद्र पर पहले आए उसके गेहूं की तौल पहले की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को गेहूं विक्रय हेतु ऑनलाइन पंजीकरण के लिए जागरूक किया जाए, पंजीकरण के बाद किसानों को ऑनलाइन टोकन जारी किया जाए जो कृषक पंजीकरण के उपरांत सीधे अपना गेहूं क्रय केंद्र पर लाएं उन्हें क्रय केंद्र पर ही टोकन जारी किया जाए और एक-दो घंटे के भीतर उनके गेहूं की तौल की जाए।
जिलाधिकारी ने जानकारी करने पर पाया कि अब तक जनपद के 1150 किसानों ने गेहूं विक्रय हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, जनपद के 47 क्रय केंद्रों पर अब तक 1205 मैट्रिक टन गेहूं की खरीद भी की जा चुकी है। उन्होंने जनपद के किसानों से कहा कि वह निर्धारित समर्थन मूल्य से कम दर पर अपने गेहूं की बिक्री न करें यदि कोई समस्या हो तो जिला खाद्य विपणन अधिकारी के मोबाइल नंबर 9565162101 पर शिकायत करें, उनकी शिकायत का तत्काल समाधान कराया जाएगा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा, अपर जिलाधिकारी बी.राम, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश, उप निदेशक कृषि दुर्विजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी गगनदीप, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेश कर्दम, जिला खाद्य विपणन अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
----------------------------------------------
-
जनपद के तमाम लोगों ने आगे बढ़कर संकट की इस घड़ी में सहयोग किया है, कई समाजसेवियों ने जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री, खाने के पैकेट वितरित किए डी एम
मैनपुरी - जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि नोबेल कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव हेतु जनपद के तमाम लोगों ने आगे बढ़कर संकट की इस घड़ी में सहयोग किया है, कई समाजसेवियों ने जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री, खाने के पैकेट वितरित किए हैं तो कई ने प्रधानमंत्री राहत आपदा कोष, मुख्यमंत्री राहत आपदा कोष में धनराशि प्रदान की है। उन्होंने बताया कि आज रूई मेला के स्वामी सौरभ कुमार ने जनपद के जरूरतमंद, गरीब व्यक्तियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए रू. 01 लाख की धनराशि का चेक उपलब्ध कराया, जिससे राशन के पैकेट तैयार कराकर जरूरतमंद व्यक्तियों में वितरित किये जायेंगे। उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण इकाई द्वारा 50 हजार रू. की धनराशि जवाहर नवोदय विद्यालय में बने क्वॉरन्टीन हाउस में उपलब्ध लोगों के खाने-पीने एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु उपलब्ध कराया गया है। उन्होने जनपद के जरूरतमंदों को खाद्य सामिग्री उपलब्ध कराने, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री राहत आपदा कोष में दान देने वालों का आभार व्यक्त किया है।
---------------------------------------------
यदि किसी व्यक्ति को खाद्यान्न सम्बन्धी कोई समस्या हो तो कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर संपर्क करें
मैनपुरी- जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह ने जनपदवासियों का आव्हान करते हुये कहा कि सभी लोग अपने घरों में रहें, स्वयं भी इस बीमारी से बचें और दूसरों को बचाने के लिए सहयोग करें यदि किसी व्यक्ति को खाद्यान्न सम्बन्धी कोई समस्या हो तो जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित खंड विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी के दूरभाष, मो.न. पर जानकारी दें, ऐसे श्रमिक, व्यक्ति जो किसी श्रेणी में पंजीकृत नहीं है, भरण-पोषण योजना का लाभ पाने के लिए अपर जिलाधिकारी के मो.न. 9454417582 पर सम्पर्क करें। उन्होने बताया कि जिला मुख्यालय पर बने कंन्ट्रोल रूम का दूरभाष संख्या 05672-234308, तहसील तहसील सदर कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05672-234725, तहसील भोगांव के कंट्रोल रूम का नंबर 05673-263021, तहसील करहल कंट्रोल रूम का नंबर 05677-282211, तहसील किशनी कन्ट्रोल रूम का नम्बर 05673-274003, तहसील घिरोर कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 05672- 284085 एवं तहसील कुरावली कन्ट्रोल रूम का नम्बर 05672-244075 कन्ट्रोल रूम पर सूचना दें।
श्री सिंह ने बताया कि ग्रामस्तरीय समस्याओं हेतु ग्रामीण अपने सम्बन्धित खंड विकास अधिकारी से सम्पर्क करें और समस्या का निदान कराएं, अपने घरों में ही रहें, अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। खंड विकास अधिकारी मैनपुरी, जागीर के मो.न. 9454464516, खंड विकास अधिकारी सुल्तानगंज, बेवर के मो.न. 9454464515, खंड विकास अधिकारी करहल के मो.न. 9454464513, खंड विकास अधिकारी बरनाहल, घिरोर के मो.न. 9454464509, खंड विकास अधिकारी कुरावली के मो.न. 9454464510, खंड विकास अधिकारी किशनी के मो.न. 9454464517 पर सम्पर्क कर जानकारी दे सकते हैं।
---------------------------------------------
कम्युनिटी किचन के माध्यम से जरूरतमंदों को वितरित किये जा रहे है खाना के पैकेट
मैनपुरी/करहल तहसील प्रशासन द्वारा संचालित कम्युनिटी किचिन से जरुरतमन्द लोगों को खाना के पैकेट वितरित किये जा रहे है ।
उपजिलाधिकारी रतन वर्मा के निर्देशन व तहसीलदार सुशील कुमार व नायब तहसीलदार अविनाश के सुपरविजन में तहसील प्रशासन द्वारा कम्युनिटी किचन चलाया जा रहा है । कम्युनिटी किचन के माध्यम से जरुरतमन्द लोगों को खाना के पैकेट वितरित किये है।
इस दौरान लेखपाल यूनियन के अध्यक्ष विनय प्रताप यादव व राजस्व निरीक्षण राजेश यादव सहयोग के लिए मौजूद रहे ।
00000000000000000000
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर भाजपाइयों ने शोक व्यक्त किया
मैनपुरी/करहल भाजपा केम्प कार्यालय पहुंचकर मण्डल अध्यक्ष डॉ सुश्रुत उर्फ रवि यादव एवं जिला मंत्री मनोज कश्यप ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए अपने पदाधिकारियों के साथ दो मिनट का मौन रखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मशांति हेतु ईश्वर से कामना की ।
मण्डल अध्यक्ष डॉ रवि यादव ने बताया वो एक पिता के रूप में गौरव पुरुष थे।
इस दौरान , मंडल अध्यक्ष डॉ0 सुश्रुत यादव उर्फ रवी ,मनोज कश्यप ,कलपेन्द्र भारतीय, चिद्रूप जैन , सुमित चन्देल, अंतराम यादव अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री मो आसिफ, राजा वर्मा, रिंकू यादव उपस्थित रहे।
00000000000000000000
लॉकडाउन का उलघन करने पर दो के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज
भोगांव। नगर मे चल रहें लॉकडाउन कों तोडनें वाले दो लोगो के विरूद्ध थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओ मे अभियोग पजीकृत कराकर जांच ारू कर दी है।
ज्ञातव्य हो कि कोरोना वायरस को लेकर जिलाधिकारी के निर्देन मे जनपद को पूर्णतः लॉकडाउन किया गया है नगर मे उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार सोनी, सीओ प्रयांक जैन के कुल नेतृत्व मे नगर पूरी तरह लॉकडाउन है किन्तु कुछ लोग बेवजह लॉकडाउन को तोडने का प्रयास कर रहे है जवकि पुलिस ऐसे लोगो को समझाने के साथ साथ सख्त हिदायत भी दे रही है कि घरो से बाहर न निकले लेकिन ऐसे लोगो के उपर कोई असर दिखाई नही दे रहा है जिसकी वजह से थाना पुलिस नें नगर के मुहल्ला मिर्धा निवासी मुहम्मद इारत पुत्री नसीर एंव मुहल्ला करियानीम निवासी मुहम्मद जायद पुत्र ामीम को पकडकर उनके विरूद्ध अभियोग पजीकृत कराया है।
2
अचानक मौसम बदलने से उडी किसानो की नींद
भोगां…
Comments
Post a Comment