Skip to main content

बेनीपट्टी के 15 दुकानदारों पर प्राथमिकी

बेनीपट्टी के 15 दुकानदारों पर प्राथमिकी

मो सज्जाद बिहार ब्यूरो

मधुबनी:-लाॅकडाउन, सोशल डिस्टेंस तथा निर्धारित समय पुरा हो जाने के बाद भी दुकान खोलकर रखने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई होना शुरू हो गया है। बेनीपट्टी मुख्यालय के एक दर्जन से अधिक दुकानदारों पर एसडीएम और डीएसपी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम एसडीएम और डीएसपी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम पूर मुख्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान 6 बजे के बाद भी कई दुकान खूले हुए थे। जिनके खिलाफ वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिन दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज करायी गयी है उनमें आनंद फोटो स्टेट के दुकानदार मुकेश कुमार, राहुल पाईप एंड फिनिसिंग के विश्वनाथ साह, सब्जी विक्रेता पवन कुमार, सुलेमान, खालिक, फूल बाबू, फल दुकानदार सत्यनारायण, रंजीत साह, मोबाईल दुकानदार सरोज मिश्र, किराना दुकानदार किशोरी साह, अवधेश कुमार, कैलाश महथा व विश्वनाथ साह सहित 15 दुकानदार शामिल है। पुनि सह थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।