Skip to main content

गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन कराया जाये-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने गेहूॅ क्रय केन्द्र महुली एवं फेनहा का किया निरीक्षण
---------------
गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन कराया जाये-जिलाधिकारी






-------------
जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने आज गेहूॅ क्रय केन्द्र विपणन शाखा महुली एवं साधन सहकारी समिति फेनहा का निरीक्षण किया। गेहूॅ क्रय केन्द्र विपणन शाखा महुली के निरीक्षण में केन्द्र प्रभारी ने बताया कि अब तक  किसानों से 313 कुन्तल खरीद की गयी है। जिलाधिकारी ने राम नारायण सुत महादेव निवासी दशरथपुर तहसील पट्टी के पंजीकरण फार्म का अवलोकन भी किया। केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि किसान आनलाइन गेहूॅ क्रय हेतु पंजीकरण में अपनी खतौनी का विवरण दर्ज कराते है और दर्ज कराने के बाद सम्बन्धित लेखपाल से आख्या प्राप्त की जाती है ताकि किसान व उसके नाम की जमीन की पहचान हो सके। शासन द्वारा यह प्रक्रिया वास्तविक किसानों को लाभ पहुॅचाने के दृष्टिगत निर्धारित की गयी है। केन्द्र पर पर्याप्त बोरो, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रानिक कांटा का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया तथा बोरे का वजन भी लिया गया। जिलाधिकारी ने किसानो को टोकन कैसे निर्गत किया जाता है इस सम्बन्ध में केन्द्र प्रभारी से जानकारी ली तो बताय गया कि आनलाइन पंजीकरण के समय टोकन निर्गत किया जाता है। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि गेहूॅ क्रय करते समय सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन कराया जाये तथा आने वाले किसानों को साबुन से हाथ धुलवाया जाये। किसानों का भुगतान पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से कराया जाता है। उन्होने निर्देश दिया कि भुगतान प्रक्रिया की जानकारी किसानों को अवश्य दी जाये तथा किसी तकनीकी प्रक्रिया की वजह से किसानों को परेशान न किया जाये। जिलाधिकारी ने साधन सहकारी समिति फेनहा का निरीक्षण किया। क्रय केन्द्र पर रामकरन सरोज ग्राम परसनी तहसील पट्टी द्वारा गेहूॅ क्रय हेतु लाया गया था। उन्होने क्रय केन्द्र गेहूॅ खरीद के सम्बन्ध में जानकारी ली तो केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि अब तक 208 कुन्तल गेहूॅ खरीद की गयी है। केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित किसानों से सम्पर्क बनाये रखे तथा निर्धारित समय पर प्रतिदिन केन्द्र खोले जाये ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करने पड़े।
जिलाधिकारी ने लॉकडाउन के दौरान भ्रमण के समय देखा कि फल विक्रेता एक ही स्थान पर खड़े होकर फल बेच रहा था जिस पर फल विक्रेता को निर्देश दिया गया कि वह एक ही स्थान पर खड़े होकर फल न बेचे ताकि भीड़ एकत्रित न हो। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य भी उपस्थित रहे।
------------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।