आबकारी टीम ने छापेमारी कर छियासी लीटर कच्ची शराब व लहन किया बरामद
प्रतापगढ़ ।अवैध शराब को लेकर इधर जारी छापेमारी अभियान में मंगलवार को कोतवाली के हन्डौर बलदियान गांव में छियासी लीटर अवैध शराब तथा डेढ़ कुंटल शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला लहन बरामद हुआ। लालगंज के आबकारी के निरीक्षक पीएन सिंह के अगुवई में छापेमारी के दौरान गांव में हड़कम्प मच गया और आरोपियों में भी भगदड़ देखी गयी। टीम की ओर से पीएन सिंह ने कच्ची शराब को लेकर गांव के राजेन्द्र तथा दास एवं हरि के खिलाफ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। छापेमारी की कार्यवाही में सदर के आबकारी निरीक्षक रामअधार पाल एवं प्रयागराज के एसएसएफ के आबकारी निरीक्षक अमित कुमार ने बरामद लहन को मौके पर नष्ट कराया ।

Comments
Post a Comment