Skip to main content

*घरों में रहकर धूमधाम से मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव*

*घरों में रहकर धूमधाम से मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव*

---समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडे ने व गोपाल अग्निहोत्री ने घर पर मनाया जन्मोत्सव

शाहजहांपुर। लॉक डाउन के चलते घरों में ही भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। लॉक डाउन के चलते कम ही कार्यक्रम ही आयोजित किए  जबकि अधिकांश लोगों ने घर में रहकर ही हवन पूजन करते हुए भगवान परशुराम को याद किया। इसी क्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर पुलिस, पत्रकारों, को पट्टिका व भगवत गीता देकर सम्मानित किया। वही भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडे ने अपने आवास पर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया गया। इस मौके पर प्रदीप पांडे ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर इस गंभीर कोरोना बीमारी से मुक्ति की कामना करते हुए सभी साथियों के साथ पूजा अर्चना की। कल एटा में हुई ब्राह्मण हत्या पर रोष एवं क्रोध भी व्यक्त किया और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अनादि काल से ब्राह्मणों की सम्मान एवं सुरक्षा जो चल रही थी उस को बरकरार रखा जाए। जन्मोत्सव में पूजा अर्चना करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया एवं सभी से अपील की गई कि इस संकट की घड़ी में हर जरूरतमंद लोगों की मदद अवश्य की जाए। इस मौके पुनीत हिन्दू, विजय गौड़, अम्बरीष शुक्ला, प्रदीप तिवारी पिंटू, श्यामजीजी शुक्ला, शांतनु पांडे, उपेंद्र सिंह, सर्वेश शुक्ला, सक्षम अग्निहोत्री, रजनीश मिश्रा, सोमनाथ मिश्रा आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट उर्वेश सिंह

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।