ब्रेकिंग। प्रतापगढ़। लॉकडाउन के दौरान प्रतिबंधित गुटखा की हो रही तस्करी। योगी सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाया गया गुटखे पर तो शुरू हुआ तस्करी का खेल। मोटा माल बनाने के चक्कर मे दुकानदार उड़ा रहे सरकार के आदेशों की धज्जियाँ। फैजाबाद से पिकप में चीनी व स्नैक्स के नीचे दबाकर चोरी से लाया जा रहा लाखो का गुटखा बरामद। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुटखा लदा पिकप पकड़ा। 5 घण्टे की कवायद के बाद एसडीएम के आदेश पर ली गई पिकप की तलाशी, तलाशी में चीनी की बोरियों के नीचे मिला आधा दर्जन से अधिक बोरो में भरा गुटखा। प्रेमा देवी पत्नी महेश कसौधन के नाम पर है बिल्टी और पिकप। नगर कोतवाली इलाके के चिलबिला चौकी के स्थानीय बाजार का मामला।
DlightNews

Comments
Post a Comment