सपा जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के शिकार हुए गरीब श्रमिक और मजदूर । मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर के ही लाखों गरीब मजदूर और श्रमिक अन्य प्रदेशों में फंसे हैं और भूखमरी के कगार पर है!उदाहरण के रूप में जिलाध्यक्ष ने बताया कि गोरखपुर के चौरी चौरा मिठाबेल के चंद्रिका प्रसाद चौरसिया समेत 7 लोग जब नागपुर में भुखमरी के कगार पर हुए तो एक हफ्ता पूर्व वे लोग पैदल ही वहां से नदी नाला पार करते हुए चल दिए जो आज दोपहर तक जौनपुर पहुंचे हैं । ऐसे मजबूर मजदूर व श्रमिकों को रास्ते में न कोई नल छूने दे रहा है न भोजन दे रहा है । रास्ते में सब यह कह रहे हैं कि यह कोरोना वाले हैं इनको मारो और भगाओ नहीं तो ये लोग कोरोना फैला देंगे । हजारों लोग मुंबई चेन्नई बैंगलोर हैदराबाद समेत तमाम जगहों से 10 दिन 15 दिन पूर्व से ही पैदल ट्रेन लाइनों के बीच से नदी नाले से होकर के घर के निकले हैं जिसमें बहुत सारे लोगों का दुर्घटना बस जान भी चली गई । लेकिन यह बेरहम सरकार केवल तमाशा देख रही है और सरकार का सारा दिशा निर्देश और योजना केवल कागजों तक ही सीमित है धरातल पर कुछ नहीं है सरकार को हर हाल में निर्णय लेते हुए बाहर फंसे हुए गरीब भुखमरी के कगार पर खड़े गरीब मजदूर और श्रमिकों को लाकर उनके घर तक पहुंचाया जाना चाहिए ।
DlightNews

Comments
Post a Comment