Skip to main content

परशुराम सेना दीपोत्सव के रूप में मनाएगी भगवान परशुराम जयंती

परशुराम सेना दीपोत्सव के रूप में  मनाएगी भगवान परशुराम जयंती

 प्रतापगढ़/-

  परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के आह्वान पर देश में फैली कोरोना महामारी से लॉकडाउन के कारण परशुराम सेना के सभी पदाधिकारियों ने ऑनलाइन मीटिंग कर यह निर्णय लिया की प्रत्येक ब्राह्मण परिवार 26 अप्रैल  रविवार को भगवान परशुराम जयंती अपने अपने घर पर पूजा अर्चना व 5 दीप जलाकर अपने परिवार के साथ मनाएगा।
परशुराम सेना के जिला प्रभारी एडवोकेट अनिल पांडेय स्वतंत्र ने बताया कि ब्राह्मण परिवार अपने निवास पर पुरुष वर्ग भगवा वस्त्र पहनकर व मातृशक्ति पीले वस्त्र पहनकर सपरिवार सांय 6:30 बजे भगवान परशुराम जी की आरती व फरसे का शस्त्र पूजन करेंगे और साथ ही पांच दीपक  जलाकर शंखनाद करेंगे और भगवान परशुराम की आरती करेंगे और अंत में भगवान की स्तुति के साथ मंत्रोचार करेंगे
साथ ही घर के आस-पास यदि कोई परिवार भोजन करने से वंचित हो तो उसको प्रत्येक ब्राह्मण परिवार एक परिवार को भोजन अवश्य करवाएंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंक्सिंग का पूरा ध्यान रखने कि भी अपील की ।ऑनलाइन मीटिंग में  जिला अध्यक्ष देवेश त्रिपाठी जिला संयोजक संजय शुक्ला जिला प्रवक्ता अनूप त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष अरुण उपाध्याय अभिषेक मिश्रा संतोष मिश्र ओम त्रिपाठी पंकज पांडेय मनीष दुबे शैलेश मिश्र धीरज उपाध्याय संतोष तिवारी भूपेंद्र तिवारी श्रवण शुक्ल राजू आदि ने ऑनलाइन मीटिंग में उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।