Skip to main content

कोटेदार के कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से फोन से किया शिकायत

कोटेदार के कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से फोन से किया शिकायत


प्रतापगढ़ । लालगंज तहसील क्षेत्र के खरगपुर गांव के दर्जन भर से अधिक लोगों ने कोटेदार पर घटतौली,मूल्य से अधिक धनराशि लेने के साथ ही उपभोक्ताओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया है ।
    कोविड 19 के चलते हुए देशब्यापी लॉकडाउन के दौरान किसी भी ग्रामीण को राशन आदि की दिक्कत न हो इसके लिए प्रदेश सरकार ने ग्रामीण एंव शहरी उपभोक्ताओं को निशुल्क चावल देने का निर्णय लिया है साथ ही पंजीकृत श्रमिकों ,मनरेगा जॉब कार्ड धारकों को प्रति तीन माह तक निशुल्क राशन देने की घोषणा किया है किन्तु जनपद के लालगंज तहसील क्षेत्र के खरगपुर गांव के लोगों ने कोटेदार पर अगूंठा लगवाने के बाद भी राशन न देने,ग्रामीणों के साथ अभद्रता करने के साथ ही साथ मूल्य से अधिक धनराशि लिए जाने का आरोप लगाया है । ग्रामीणों ने बताया कि मामले को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से सोशल साइट के जरिए शिकायत भी किया गया है किन्तु आरोप है कि न ही मामले की जांच हुआ और न ही कार्यवाही हुआ ,जबकि मामले मे निष्पक्ष हो जांच तो हो सकता है पर्दाफाश ।गांव की विभा मिश्रा ने उपजिलाधिकारी को सोशल साइट्स के जरिए दिए गए शिकायती पत्र मे आरोप लगाया है कि कोटे से राशन लेने गए परिवार के सदस्य के साथ कोटेदार ने अभद्रता करते हुए राशन कार्ड फाड़ डाला ,जिससे लाभार्थी परिवार राशन के लाभ से भी वंचित है ।
मामले मे बीके प्रसाद उपजिलाधिकारी लालगंज से बात करने पर उन्होने बताया कि "मामले की जानकारी फोन के द्वारा दिया गया है किन्तु लिखित शिकायती पत्र अभी प्राप्त नही हुआ है जैसे ही लिखित शिकायती पत्र प्राप्त होगा मामले की निष्पक्ष जांच करा उचित कार्यवाही किया जाएगा ।"

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।