Skip to main content

नये राशनकार्ड के लिये पात्रता रखने वालों का सर्वे कर प्राप्त आवेदनों का डाटा इंट्री करायें एसडीएमः मुख्य सचिव

नये राशनकार्ड के लिये पात्रता रखने वालों का सर्वे कर प्राप्त आवेदनों का डाटा इंट्री करायें एसडीएमः मुख्य सचिव

मो सज्जाद बिहार ब्यूरो

मधुबनीः मुख्य सचिव ने विडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम सहित सभी एसडीएम को दिये कई निर्देश

मधुबनी।

मुख्य सचिव दीपक कुमार ने विडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राशन उपलब्धता एवं अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड से वंचित वैसे व्यक्ति जो राशन कार्ड हेतु पात्रता रखते है, उसका सर्वेक्षण जीविका की दीदीयों के द्वारा किया जा रहा है। सर्वेक्षण कार्य की निगरानी डीपीएम जीविका के द्वारा किया जायेगा। सर्वेक्षण के दौरान प्राप्त आवेदनों को अनुमंडल पदाधिकारी डाटा इंट्री कराकर राशन कार्ड तथा राशन उपलब्ध कराने की कार्रवाई करेंगे। शहरी क्षेत्र में भी एनयूएलएम के द्वारा शहरी क्षेत्र में पात्रता रखने वाले बिना राशन कार्ड वाले व्यक्तियों का सर्वेक्षण कर डाटा संग्रह करेंगे। इसकी माॅनिटरिंग सिटी मैनेजर एवं कार्यपालक पदाधिकारी करेंगे। इसके साथ ही वैसे राशन कार्डधारी का डाटा जिसका आधार नंबर बैंक खाता से लिंक नहीं है, अथवा आधार कार्ड बैंक पासबुक तथा राशन कार्ड में नाम अथवा अन्य जानकारी भिन्न है, उससे संबंधित सही डाटा भी संग्रहित कर विभाग के वेवसाइट पर अपलोड करने हेतु निर्देश दिया गया। इस हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के विकास मित्र, ग्रामीण आवास सहायक को प्रति डीलरवार प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। साथ ही वैसे राशन कार्ड धारी का डाटा भी संग्रहित करने हेतु निर्देश दिया है, जिसका आधार नंबर उपलब्ध नहीं है। आरटीपीएस पर जितने आवेदन स्वीकृत हुए है, उसका ऑफलाईन मोड में आधार एवं बैंक खाता का इंट्री कराने हेतु सभी एसडीएम को निर्देश दिया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।