Skip to main content

चिकित्सकीय मानीटरिंग, कोरान्टाइन एवं आइसोलेशन हेतु तहसील सदर के 9 व रानीगंज के 12 विद्यालयों का किया गया अधिग्रहण

चिकित्सकीय मानीटरिंग, कोरान्टाइन एवं आइसोलेशन हेतु तहसील सदर के 9 व रानीगंज के 12 विद्यालयों का किया गया अधिग्रहण



----------------
जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार के निर्देश के क्रम में लॉकडाउन के दौरान अन्य प्रान्तों एवं जनपदों से आने वाले कामगार/मजदूरों व अन्य व्यक्तियों की चिकित्सकीय मॉनीटरिंग, कोरान्टाइन एवं आइसोलेशन में रखे जाने हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट सदर मोहन लाल गुप्ता ने तहसील सदर के 09 विद्यालयों एवं उप जिला मजिस्ट्रेट रानीगंज राहुल कुमार यादव ने तहसील रानीगंज के 12 विद्यालयों को अधिग्रहण किया है। तहसील सदर के अन्तर्गत जिन विद्यालयों का अधिग्रहण किया गया है उनमें श्रीराम बालिका इण्टर कालेज रंजीतपुर चिलबिला, प्रभात एकेडमी लोहंगपुर बिहारगंज, गोकुल प्रसाद डिग्री कालेज सोनांवा, सुखराजी रघुनाथी इंस्टीट्यूट रंजीतपुर चिलबिला, राजकीय बालिका इण्टर कालेज प्रतापगढ़, साकेत डिग्री कालेज व प्रशिक्षण कालेज दहिलामऊ, प्रताप बहादुर पीजी कालेज प्रतापगढ़ सिटी, डा0 जयमंगल सिंह प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान भुपियामऊ एवं सन्त अन्थोनी इण्टर कालेज है। इसी प्रकार तहसील रानीगंज के अन्तर्गत जिन विद्यालयों का अधिग्रहण किया गया है उनमें एस0यू0 मेमोरियल इण्टर कालेज दरियापुर पावर हाउस, आचार्य सदाशिव शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान खरहर, ऊषा सिंह महाविद्यालय खरहर व श्वेता इण्टर कालेज खरहर, बृजराज कुंवरि बालिका विद्यालय भगेसरा, कुन्ती देवी महिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान सरायसुल्तानी, रामचन्द्र शुक्ल विधि स्नातक महाविद्यालय फतेहपुर, विन्ध्यवासिनी बालिका इण्टर कालेज रामापुर, शिवकुमारी दूबे इण्टर कालेज नौडेरा, डॉल्फिन पब्लिक स्कूल छींटपुर, नरसिंह बहादुर सिंह शान्ति देवी इण्टर कालेज छीटपुर, राजकीय पालीटेक्निक कालेज प्रेमधरपट्टी तथा श्री सांई बालिका इण्टर कालेज लच्छीपुर है।
-----------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।