अंबेडकरनगर 22 अप्रैल 2020 lजिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में covid-19 के दृष्टिगत समीक्षा बैठक किया गयाl बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार एवं डी ओ को निर्देश देते हुए कहा कि समस्त दवा विक्रेता को निर्देशित किया जाए कि वे अपने दुकानों के सामने कोरो ना के लक्षण को बैनर पोस्टर पर चस्पा करें, यदि दवा के दुकानों पर कोई व्यक्ति खांसी बुखार की दवा लेने आता है तो दुकानदार दवाना देकर उसे नजदीकी चिकित्सालय भेजें l बिना चिकित्सा परामर्श के किसी भी व्यक्ति को दवा ना दिया जाएl अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त कम्युनिटी किचन में जो लोग खाना खाने आते हैं उन्हें प्रत्येक व्यक्ति को जिला प्रशासन द्वारा मास्क का वितरण किया जाएगाl जनसामान्य की सुविधा हेतु जिला अधिकारी ने कहा कि कोई भी असहाय व्यक्ति जनपद में भूखा नहीं सोने पाएगा इसके लिए जिला प्रशासन निरंतर शासन के निर्देश के क्रम में कार्यरत हैl बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला अधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, सीएमओ, डीपीआरओ, एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहेl अंबेडकर नगर से प्रवीण यादव की रिपोर्ट
DlightNews


Comments
Post a Comment