Skip to main content

छःलीटर कच्ची शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार।

छःलीटर कच्ची शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार।
- जनपद के सबसे चर्चित अपराधी में ग्राम बाग बधिक में बडे पैमान पर कच्ची शराब तैयार कर प्रतिदिन सैकड़ो लीटर शराब बिक्री की जा रही है।जो किसी बड़ी अनहोनी को आमंत्रित कर रही है।
 सहपऊ :- कोरोना वायरस की महामारी के कारण देश व प्रदेश में सभी सरकारी शराब की दुकाने  बन्द है। वही मदिरापान का सेवन करने वाले शराब न मिलने के कारण काफी बिचलित है। सहपऊ क्षेत्र ग्राम बाग बधिक में इस समय कच्ची शराब बनाकर   की बिक्री  की जा रही है। शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति काफी दूर दराज से यहाँ आकर काफी महंगे रेटों पर खरीद कर प्रतिदिन ले जा रहे हैं। विगत 20 अप्रेल की रात्रि को कोतवाली अन्तर्गत ग्राम महरारा के बाग बधिक पर तीन लोगो को छःलीटर कच्ची शराब ले जाते हुए दबोच लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि मुखिबर ने उन्हें सूचना दी कि गांव बाग बधिक में जगदीश के मकान के पास तीन लोग शराब लेकर बैठे हैं। मुखिबर की सूचना पर पुलिस ने दबोच लिया। जामा तलाशी के बाद तीन लोगों के पास 2-2 लीटर कच्ची शराब थैले में बरामद की। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सचिन पुत्र लक्ष्मण सिंह, लक्ष्मण सिंह पुत्र राम सनेही व दीपक पुत्र मूलचंद उपरोक्त निवासीगण मढ़ा पिथू सहपऊ जिला हाथरस सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी 60 एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोतवाली से ही निजी मुचलका भरवाकर जमानत पर रिहा कर दिया। इधर क्षेत्र में कच्ची शराब बनने की सूचना जनपद के सबसे चर्चित अपराधी ग्राम बाग बधिक में बडे पैमाने पर कच्ची शराब तैयार कर प्रतिदिन सैकड़ो लीटर शराब बिक्री की जा रही है।जो किसी बड़ी अनहोनी को आमंत्रित कर रही है। जिस पर पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग को कड़ी कार्यवाही की जरूरत है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।