Skip to main content

रमजान में अपने ही घरों में ही रहकर करें इबादत ,समय की यही मांग___हाफिज व कारी मोहम्मद जिकरुल्लाह

प्रकाशनार्थ
दिनांक:_23/04/2020
रमजान में अपने ही घरों में ही रहकर करें इबादत ,समय की यही मांग___हाफिज व कारी मोहम्मद जिकरुल्लाह
गोरखपुर शहर के मशहूर इस्लामिक धर्मगुरु व मदरसा अंजुमन इस्लामिया के शिक्षक (उस्ताद) मौलाना,हाफिज व कारी  मोहम्मद जिकरुल्लाह ने लोगों से अपील की है की माहे रमजान में हम सबको उन तमाम हिदायत की पाबंदी करना जरूरी है जो कोरोना वायरस के मुकाबले में पिछले 1 महीने से हम सब करते चले आ रहे हैं और अभी भी उन पर अमल कर रहे हैं।
यकीनन तमाम महीनों में माहे रमजान का महीना इबादतो के लिए सबसे बेहतरीन है। और इबादतों में बेहतरीन इबादत अल्लाह के बंदों की सलामती का ख्याल रखना है। इसलिए ऐसे वक्त में जब पूरी दुनिया इस महामारी से लड़ रही है। जिससे बचने का सबसे बेहतरीन इलाज लॉक डाउन की पाबंदी करना है और उसका पालन करना है।
इसलिए ऐसे समय में बेहतर और जरूरी है कि हम मस्जिदों की बजाये अपने अपने घरों में ही अपनी इबादतों को अंजाम दे।
क्योंकि इस वर्ष रमजान का पवित्र महीना 25 अप्रैल से शुरू हो रहा है ।25 अप्रैल से लेकर 3 मई तक का जो दौर है जिसमें पहला अशरा कहते हैं वह लाक डाउन की अवधि में 10 दिन रोजे बीत जाएंगे और पहला अशरा खत्म हो जाएगा। जिसको लेकर लोगों से अपील किया की वह अपने घरों में रहे और सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से इफ्तार और तरावी का काम अंजाम दें।
 और हुकूमती हदायात या हमारे मेडिकल इदारो ने जो मशवरो दिये है उस पर पूरी तरीके से अमल करें।
खुसूसी तौर पर सदका करें ताकि अल्लाह ताला इस वबा(महामारी) से खासतौर पर हमारे मुल्क की और पूरी दुनिया की हिफाजत फरमाए। और हिंदुस्तान में रहने वाले मुसलमानों से अपील करना चाहता हूं की रमजान के इस मुबारक महीने में मुल्क की सलामती और बका के लिए खासतौर  पर ज्यादा से ज्यादा दुआ करें।क्योंकि देश इस वक्त संकट से गुजर रहा है और कोरोनावायरस का एकमात्र विकल्प तथा बचने की तैयारी यही है कि लोग अपने घरों में रहें स्वस्थ रहें तथा भारत को कोरोना मुक्त बनाने में सहयोग करें।
 


बीपीमिश्र रिपोर्ट गोरखपुर







                   प्रकाशनार्थ
 मौलाना ,हाफिज व कारी मोहम्मद जिकरुल्लाह
इस्लामिक धर्मगुरु व वरिष्ठ समाजसेवी

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।