लापरवाही से दुर्घटना को लेकर चालक के खिलाफ केस
प्रतापगढ़ । दुर्घटना में बाइक से टक्कर मारकर घायल किये जाने को लेकर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रविवार की रात आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली के पूरे फत्ते सिंह निवासी दीपचन्द्र ने दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती अठाइस मार्च को शाम चार बजे वह साइकिल से बाजार जा रहा था। हुलासगढ़ विद्याधर स्कूल के पास बगल के हुलासपुर गांव के अंकित वर्मा ने बाइक से उसे जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में पीड़ित को गम्भीर चोटे आयी है और बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी। तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
DlightNews
Comments
Post a Comment