Skip to main content

फूलों की पंखुड़ियों से कोरोना के जांबाज पत्रकारों का अद्भुत सम्मान

फूलों की पंखुड़ियों से कोरोना के जांबाज पत्रकारों का अद्भुत सम्मान

- प्रसपा के प्रदेश मंत्री ने की पुष्प वर्षा


- सीरत कमेटी ने फूल बरसाए
- जरदोजी व्यापार मंडल ने किया फूलों से स्वागत
- जिला कांग्रेस और जिला युवक कांग्रेस ने कलम के सिपाहियों पर की पुष्प वर्षा
- समजवादी पार्टी भी पत्रकारों के सम्मान में आगे आयी

फर्रुखाबाद
प्यार, सम्मान और समर्पण का भाव हर थकान को मिटा देता है. दिल और दिमाग को सुकून देने वाली कुछ ऐसी ही अनुभूति शहर के पत्रकारों ने तब महसूस की जब विभिन्न वर्ग के लोगों ने कलम के इन बहादुर सिपाहियों पर फूलों की वर्षा की.इस अनूठे और अद्भुत सम्मान से पत्रकार अभिभूत हो गए. पत्रकारों के इस भव्य कार्यक्रम में एकता, अनुशासन और सोशल डिस्टेंस हर पग रेखांकित किया गया.

कार्यक्रम का आयोजन प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा शेखर ने मीडिया के तमाम साथियों के साथ किया। दरअसल कोरोना संक्रमण के चलते लागू लॉक डाउन में पत्रकार पिछले 28 दिन से खतरों के बीच रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्हें न तो कोई सुरक्षा कवच प्राप्त है और न वे किसी बीमा पॉलिसी से आच्छादित हैं. इसके बावजूद पत्रकार हर जगह पहुँच रहे हैं. इसी के चलते शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन प्रिंट एन्ड इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन से जुड़े पत्रकारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया। पत्रकारिता के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब जांबाज पत्रकारों गुलाब और गेंदे की पंखुड़ियां बरसाई गयीं। उनके हौसंले को सलाम किया गया. पत्रकारों का यह धर्म था कि वे स्वागत सम्मान के इस कार्यक्रम के बीच पीएम की अपील का सम्मान करते हुए सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखें। पत्रकारों ने इस धर्म को बखूबी निभाया।  साथियों की संख्या काफी थी पर सोशल डिस्टेंस का अनुशासन पालन करने में हर कलमकार आगे था.

पुष्प वर्षा की शुरुआत हुई बजरिया से जहाँ प्रसपा के प्रदेश सचिव विश्वास गुप्ता और शहर अध्यक्ष मोहम्मद चाँद खान ने एक एक पत्रकार साथी पर पुष्प पंखुड़ियों की बारिश की. श्री गुप्ता ने मौजूदा समय में पत्रकारों के साहस और जूनून को जम कर सराहा। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे अपना ध्यान रकथे हुए ही पत्रकारिता के धर्म का निर्वहन करें। सीरत कमेटी के संरक्षक मोहम्मद हसीन और भाजपा नेता अजीत पांडेय ने पक्का पल पर पत्रकारों पर फूल बरसाए। जरदोजी व्यापार मंडल की ओर से हाजी शादाब हुसैन और सभासद रफ़ी अंसारी ने नाला मछरट्टा पर लॉक डाउन में खतरों से जूझ रहे पत्रकारों को मलेरापन कर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जिला युवक कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी और साथियों ने चौक पर पत्रकारों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।  लाल गेट फव्वारा चौराहे पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय कटियार और पूर्व प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह यादव ने सोशल डिस्टेंस के साथ खड़े पत्रकारों का सम्मान किया। लोहिया प्रतिमा पर जिला सपा महामंत्री मनदीप यादव, शशांक सक्सेना, ओम प्रकाश शर्मा, जीतू यादव आदि ने पत्रकारों के सम्मान में पुष्प पंखुड़ियां बरसायीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय सिंह ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी पत्रकारों का धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में महामंत्री अनिल प्रजापति, संजय शर्मा, विनय सक्सेना, शिव कुमार मिश्रा, चंद्र प्रकाश दीक्षित, विनोद श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता, संदीप कटियार, अनवर पठान, अमर साइमन, इंतखाब अख्तर, असद खान, संजीव कुमार, अरविन्द यादव, प्रवेंद्र प्रताप सिंह, मनीष श्रीवास्तव, उपेंद्र मिश्रा, तालिब मंसूरी, अजीत सिंह यादव, लक्ष्मी कान्त भरद्वाज, तौसीफ अली,आलोक शुक्ला, उत्कर्ष चतुर्वेदी, सलमान खान, सैनिक चतुर्वेदी, राजीव सक्सेना, दीपक श्रीवास्तव, पीर मोहम्मद मंसूरी, विकास दुबे, ऋषभ श्रीवास्तव,दिलीप कश्यप, सुग्रीव कुमार, राजीव राज, विपिन बिहारी सक्सेना, दीप चंद्र दीक्षित, अमर साध, देवेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, आमोद तिवारी, आलोक सिंह आदि उपस्थित रहे.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।