Skip to main content

मास्क बनाने में जुटा पर्यावरण सैनिक, कोरोना के विरुद्ध जंग जारी

मास्क बनाने में जुटा पर्यावरण सैनिक, कोरोना के विरुद्ध जंग जारी

 पर्यावरण सैनिक का प्रयास युवाओं के लिए सबक, मास्क बांटकर लोगों को कर रहा जागरूक

पर्यावरण सेना द्वारा कोरोना के विरुद्ध जारी जंग से प्रभावित होकर पर्यावरण सैनिक राजन श्रीवास्तव ने खुद मास्क बनाने की ठानी और अभी तक 500 सौ से अधिक मास्क बनाकर लोगों को बाँट चुके हैं और कोरोना के विरुद्ध लोगों को मास्क लगाने हेतु जागरूक कर रहे हैं।
राजन श्रीवास्तव युवा टेलर हैं और पर्यावरण सेना से जुड़कर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण और जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने का कार्य करते हैं।कोरोना महामारी के आने से पर्यावरण सेना को सक्रिय भूमिका अदा करते देख राजन श्रीवास्तव ने पर्यावरण सेना को मास्क उपलब्ध कराने की ठानी और मास्क बनाना शुरू किया। अभी तक उन्होंने 500 से अधिक कपड़े का मास्क बनाकर पर्यावरण सेना को उपलब्ध करा चुके हैं और लोगों को कोरोना से लड़ने हेतु मास्क लगाने और लॉक डाउन का पालन करते हुए घरों में रहने हेतु जागरूक कर रहे हैं। जो युवाओं के लिए एक सबक है।
पर्यावरण सैनिक राजन श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना के विरुद्ध जारी जंग में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी से प्रेरणा लेते हुए इस महामारी को परास्त करने के लिए मास्क वितरण का छोटा सा प्रयास किया है साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर मैंने अपना योगदान देने का मन बनाया और सहयोग दे रहे हैं।उन्होंने बताया कि कोरोना समाप्त होने तक पर्यावरण सेना के नेतृत्व में यह अभियान जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।