Skip to main content

लॉक डाउन के दौरान मध्य प्रदेश में बलात्कार की घटना निंदनीय_शमशाद आलम एडवोकेट

प्रकाशनार्थ
दिनांक_26/04/2020
लॉक डाउन के दौरान मध्य प्रदेश में बलात्कार की घटना निंदनीय_शमशाद आलम एडवोकेट
बीपीमिश्र रिपोर्ट गोरखपुर
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र में बंतीपुर गांव में लाक डाउन के दौरान 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदों द्वारा दुष्कर्म करने के बाद उस पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, हालात नाजुक होने पर उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया।
जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) शमशाद आलम एडवोकेट ने ऐसी घटना करने वाले दरिंदों के के लिए सरकार से फांसी की मांग की उन्होंने कहा कि ऐसे दरिंदगी को अंजाम देने वाले सिर्फ और सिर्फ मौत के हकदार हैं।
शमशाद आलम एडवोकेट ने कहा कि लाक डाउन के दौरान ऐसी घटनाएं कानून व्यवस्था व राज्य सरकार पर सवालिया निशान है।
उन्होंने कहा कि जहां आमजन आवश्यक वस्तुओं के लिए घर से बाहर नहीं निकल पा रहा है ऐसे मे लाक डाउन के दौरान इतनी नृशंस दरिंदगी और कुर घटना आंखें प्रदेश में क्या हो रहा है?
कुछ दिनों पूर्व भोपाल में थाने के सामने एक नाबालिक ज्यादती का शिकार हो जाती है।
हमारे भारत देश में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का नारा दिया जाता है।
धरातल पर उनकी सुरक्षा के लिए सरकार कितनी जिम्मेदार है, वह इस तरह की निंदनीय घटनाओं से समझ जा सकता है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शमशाद आलम एडवोकेट ने अपील करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी सिर्फ ट्वीट करने पर संवेदनाएं व्यक्त करने से काम नहीं चलेगाऐसे लोगों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करके उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए जिससे ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों की रूह तक कांप उठे।
 







      भावदीय
  शमशाद आलम एडवोकेट
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ)
राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ_ भारत

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।