Skip to main content

दुकानदारों को नही है पुलिस का डर कार्यवाही होने के बाद भी खुल रही दुकानें

दुकानदारों को नही है पुलिस का डर कार्यवाही होने के बाद भी खुल रही दुकानें

जलालाबाद के व्यापारी ओवररेट में बेंच रहे खाद्यय सामग्री


अल्लाहगंज में भी बेचा जा रहा है अवैध पान मसाला -सूत्र

शाहजहाँपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश है कि कोई व्यापारी कालाबाजारी व ओवररेट में सामान न बेंचने पाए। लेकिन जलालाबाद के व्यापरियों पर मुख्यमंत्री का आदेश कोई मायने नही रखता है। यहां के व्यापारी धड़ल्ले से ओवररेट में सामान बेंचकर अपनी जेबें भरने में लगे हुए है। व्यापरियों पर मुख्यमंत्री के आदेश का कोई फर्क नही पड़ रहा है। जलालाबाद के मुख्य बाजार में थोक व्यापारियों और खण्डहर रोड पर स्थित ब्रिजकिशोर गुप्ता किराना स्टोर पर खाद्यय सामग्रियों पर 10% से 20% तक बढ़ोतरी कर दी है। जिससे फुटकर व्यापरियों ने भी रोजमर्रा की चीजों को महंगा बेंचना शुरू कर दिया है। जिससे आम लोगों को खासी महंगी चीजे खरीदनी पड़ रही है। एक फुटकर व्यापारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पांच रूपये बाले मैगी के 12 पैकेट 55 रुपये के थोक में मिल जाते थे तो वह 5 रुपये में बिक्री करते थे वही अब जलालाबाद के थोक  व्यापरियों ने 12 पैकेट 80 रूपये के कर दिए है। इसी तरह साबुन, निरमा, अंकल चिप्स, पाप्स दाल, आटा आदि सभी आइटमों पर दाम बढ़ा दिए गए है। जिससे फुटकर व्यापरियों को दाम बढ़ाकर खाद्यय सामग्री बेंचना मजबूरी है।
जलालाबाद में खण्डहर रोड पर कई दुकानें पूरे दिन खुली रहती हैं जिनपर प्रशासन कई बार कार्यवाही भी कर चुका है बाबजूद उसके उक्त दबंग व्यापारी पुलिस प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए अपनी दुकानें पुराने ढर्रे के अनुसार बराबर खोल रहे हैं।अभी दो दिन पहले जलालाबाद के ईमानदार कोतवाल रवि कुमार ने खबर का संज्ञान लेकर खण्डहर रोड पर ब्रिजकिशोर गुप्ता की किराना दुकान पर छापा मारा था और उसको पकड़ कर थाने ले आये थे उसके बाद मुचलके पर छोड़ दिया लेकिन उसके बाद भी दबंग व्यापारी ब्रिजकिशोर गुप्ता की सेहत पर कोई असर नही पड़ा और दुकान खोल दी जिस पर पुलिस द्वारा कल फिर एक बार दुकान को बंद कराया और सख्त हिदायत दी कि अगली बार दुकान खोली तो सख्त कार्यवाही की जायेगी बाबजूद उसके आज फिर दबंग व्यापारी ब्रिजकिशोर गुप्ता ने अपनी दुकान पुराने ढर्रे के अनुसार फिर खोल ली जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस प्रशासन उक्त व्यापारी के आगे नतमस्तक सा नजर आने लगा है।दुकानदारों के अन्दर पुलिस का डर बिल्कुल खत्म सा हो गया है।
रिपोर्ट उर्वेश सिंह

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।