Skip to main content

DlightNews

*सीआरसी गोरखपुर द्वारा विश्व स्वालीनता जन-जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया*।

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*


गोरखपुर।समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र सीआरसी गोरखपुर द्वारा विश्वस्वालीनता जन-जागरूकता दिवस का आयोजन 3 अप्रैल 2023 को सीआरसी गोरखपुर के सेमिनार हॉल में किया गया। आज के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर विमेंस- गोरखपुर की B.Ed विभाग की प्रशिक्षु अध्यापिकाओ तथा वहां की फैकल्टी एवं विभाग-अध्यक्ष ने प्रतिभाग किया। आज के इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ सत्यनारायण सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर सह विभागाध्यक्ष,  महामना मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर ने मंच को सुशोभित किया। उन्होंने इस संगोष्ठी में प्रतिभाग कर रहे सभी दिव्यांग जनों एवं उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में कभी निराश नहीं होना है, कार्य करते रहना है। एक समय ऐसा आएगा जब आपके कार्य का परिणाम आपकी आंखों के सामने होगा।  इस कार्यक्रम में लगभग 200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया तथा इस सत्र का लाभ उठाया। आज के इस संगोष्ठी में ऑटिज्म पर आधारित एक लघु चलचित्र का प्रदर्शन भी किया गया। इस कार्यक्रम में श्री  रॉबिन, नैदानिक सहायक एवं वाणी चिकित्सक श्री संजय प्रताप सिंह विकासात्मक चिकित्सक ने भी ऑटिज्म जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपनी विशेषज्ञता प्रदान की ।सीआरसी गोरखपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री नीरज मधुकर, सहायक प्राध्यापक विशेष शिक्षा ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। इस कार्यक्रम का समन्वय श्री राजेश कुमार, सहायक प्राध्यापक  नैदानिक मनोविज्ञान ने किया। इस कार्यक्रम में सीआरसी गोरखपुर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गण शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश कुमार यादव पुनर्वास अधिकारी सीआरसी गोरखपुर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री नागेंद्र पांडेय ओरियंटेशन एंड मोबिलिटी अनुदेशक सह विशेष शिक्षक सीआरसी गोरखपुर ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।