Skip to main content

DlightNews

*प्रतापगढ़ समाचार*

*जिले के पुलिस कप्तान ने अक्षय तृतीया के शुभावसर पर कोतवाली परिसर में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमि पूजन*

*कोतवाली मान्धाता  परिसर में बनेगा राधा कृष्ण का भव्य मंदिर,वैदिक मंत्रोचारण के साथ हुआ मंदिर का भूमि पूजन*

*मंदिर भूमि पूजन में एसपी सतपाल अंतिल के साथ पूर्वी एएसपी विद्यासागर मिश्र व रानीगंज क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी भी रहे मौजूद*

प्रतापगढ़/मान्धाता : कोतवाली मान्धाता परिसर में राधा कृष्ण मंदिर निर्माण हेतु अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर जिले के कप्तान सतपाल अंतिल ने कोतवाली मान्धाता पहुंचकर मंदिर का भूमि पूजन कर आधारशिला रखी इस दौरान पंडित रवि शंकर ओझा ने पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूरे कार्यक्रम को संपन्न कराया इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही आपको बता दें कि बहुत ही श्रद्धा और भक्ति के साथ मंदिर के निर्माण के लिए कप्तान सतपाल अंतिल ने भूमि पूजन कर मंदिर की आधारशिला रखी। 

वहीं कोतवाली मान्धाता प्रभारी पुष्पराज सिंह ने कहा कि इसके अलावा यहां पर धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक कार्यों को भी मूर्त रूप दिया जाएगा ताकि मंदिर के माध्यम से सेवा कार्य भी होते रहे मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द कर सके इसके लिए प्रयास किया जाएगा इसके लिए समाज का सहयोग अपेक्षित है शीघ्र मंदिर बनकर तैयार होगा और हम सभी एक गरिमामय आयोजन कर भगवान के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। 

इस दौरान पूर्वी एएसपी विद्यासागर मिश्र व रानीगंज क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी कोतवाली मान्धाता के एसएसआई भृगु नाथ मिश्र, एसआई अनुज यादव, एसआई विवेक यादव, एसआई सुधीर पांडेय, एसआई बी एल पाल, एसआई राकेश चौरसिया, एसआई ब्रमदेव यादव, आरक्षी सत्यम सिंह, मुकेश यादव,आनंद यादव आदि के साथ क्षेत्र के सम्भ्रांत व जनप्रतिध उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।