*पासी एकता संघ की कोर कमेटी की मासिक बैठक हुआ सम्पन्न*
*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।होटल कृष्णा इन रानीडीहा रोड दिव्य नगर शाम को पासी एकता संघ की कोर कमेटी की बैठक की गई। जिसमे आगामी 16 अप्रैल 2023 को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा -परिचर्चा किया गया ।साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियो द्वारा एक आवाज में कहा गया कि समाज मे कुछ चंदा जीवी संगठन है ।जो समाज को गुमराह करते है ।और बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर चंदा काटकर लाखो गटक जाते है ।पासी समाज को 35 बर्षो से ठगा जा रहा है ।ऐसे संगठन को समाज से मिटाना होगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक पासवान ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक पासवान, कोषाध्यक्ष राकेश , प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया लाल, नंदलाल ,जिलाध्यक्ष श्री पंकज पासवान, संगठन मंत्री श्री गणेश पासवान, सचिव श्री चंद्रेश पासवान व अन्य संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।संवादसूत्र डॉ. केशव पासवान की रिपोर्ट।
Comments
Post a Comment