Skip to main content

DlightNews

*तुर्कमानपुर से पार्षद प्रत्याशी सीमा परवीन ने किया नामांकन*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।वार्ड नंबर 32 शहीद अशफाक उल्लाह नगर तुर्कमानपुर से पार्षद पद की महिला उम्मीदवार व एम. ए. एकेडमी की प्रधानाचार्या सीमा परवीन पत्नी मोहम्मद आकिब अंसारी अपने वार्ड से ईमानदार राजनीति की शुरुआत करते हुए  सर्वप्रथम  दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पर्चा दाखिल किया।मीडिया से वार्ता करते हुए प्रत्याशी प्रतिनिधि मोहम्मद आकिब अंसारी ने कहा कि मैं अपने वार्ड से शिक्षा,  स्वास्थ्य,  बिजली, स्वच्छ जल, नाली और सड़कों की साफ-सफाई, बेरोजगारों को रोजगार, जरूरतमंद एवं असहाय गरीब परिवारों को फ्री शिक्षा, अपने वार्ड के समस्त वार्ड वासियों को मुफ्त इलाज, 24 घंटा फ्री एंबुलेंस सेवा, किसी भी प्रकार का कोई भी प्रमाण पत्र वार्ड में ही आम जनमानस तक पहुंच वाना, वार्ड के समस्त नौजवानों को  रोजगार मुहैया कराना,  वार्ड के सभी महिलाओं को शहीद अशफाक उल्लाह खां स्वरोजगार के तहत घर पर ही  रोजगार मुहैया कराना जिससे महिलाएं घर से ही जीविका अर्जित कर सकें, वार्ड के अंबेडकर मंदिर में स्थित अंबेडकर पुस्तकालय को  डिजिटल लाइब्रेरी के रूप में  स्थापित करवाना, नाली को गहराइयों तक साफ करवाना व उसमें से कीचड़ को पूरी तरीके से निकलवाना, जिससे वार्ड के लोग  आराम से रह सके, सड़क नाली खड़ंजा का निर्माण करवाना, समस्त सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना, तुर्कमानपुर वार्ड को  नगर निगम का सबसे खूबसूरत वार्ड बनाना, सड़क के दोनों और ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधों को लगवाना जिससे वार्ड के समस्त लोगों को शुद्ध वायु मिल सके,  बिजली के तार को अंडर ग्राउंड करवाना, वार्ड के समस्त आम जनमानस को  अगर रक्त की कमी होती है तो वार्ड में ही रक्त मुहैया कराना आदि मुद्दों के साथ चुनाव मैदान में उतरा हूं अगर सभी वार्ड वासियों ने मुझे अपना सहयोग आशीर्वाद और दुआएं दी तो मैं और बेहतर तरीके से  सभी वार्ड वासियों को सुविधाएं अवश्य मुहैया कराऊंगा। कार्यक्रम के अवसर पर धरा धाम इंटरनेशनल प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडेय, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश उर्दू पाठ्यक्रम के सदस्य डॉ. एहसान अहमद, राष्ट्रीय प्रवक्ता अंतरराष्ट्रीय शहर इंजीनियर मिन्नत गोरखपुरी, वरिष्ठ समाजसेवी हाजी जलालुद्दीन कादरी, विपिन भाई, मकसूद अली, सत्यम गहलोत, तारिक अनवर, इंजीनियर हरिओम मल्ल,  नसीम अशरफ फारुकी, आसमा निशा, निदा फातिमा, शाहीन शेख, आशिया सिद्दीकी, काविश कामरान , मोहम्मद अनस आदि लोगों ने तहे दिल से मुबारकबाद पेश किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।