Skip to main content

DlightNews

*स्काउट एवं  गाइड के सप्त दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।जुबिली इंटर कालेज  में हुआ प्रारम्भ*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
 गोरखपुर।भारत स्काउट्स और गाइड्स, उत्तर प्रदेश  प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ द्वारा आयोजित बेसिक/ एडवांस स्काउट मास्टर / गाइड कैप्टन सप्तदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, गोरखपुर में दिनांक 26/04/2023 से 02/05/ 2023 तक आयोजित किया गया है। शिविर का विधिवत शुभारंभ राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य समर बहादुर सिंह ने  उद्घाटन किया।  विशिष्ट अतिथि संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. महेश कुमार सिंह तथा प्रदेश द्वारा नियुक्त एडवांस  स्काउट मास्टर कोर्स के एल.ओ.सी. अमर चंद्र वर्मा बस्ती/एडवांस  गाइड कैप्टन कोर्स की लीडर ऑफ द कोर्स इशरत सिद्धकी गोरखपुर बेसिक स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन कोर्स के एल.ओ.सी.विजय शर्मा लखनऊ,किरन देवी गोरखपुर  उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य समर बहादुर सिंह ने कहा कि प्रत्येक माध्यमिक व बेसिक शिक्षण संस्थाओं में नई शिक्षा नीति के तहत को-कैरिकुलम एक्टिविटी छात्र- छात्राओं के लिए अनिवार्य है।ऐसे में उन छात्र- छात्राओं को स्काउट और गाइड के रूप में जोड़कर उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ राष्ट्र  निर्माण में योग्य नागरिक तैयार करना शिक्षक की जिम्मेदारी है। स्काउट /गाइड  गतिविधियों को शिक्षक/ शिक्षिकाओं में नवीन सुधारों के साथ प्रशिक्षण शिविर संपादित किया जाएगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि स्काउट- गाइड जनपद के कोषाध्यक्ष डॉ. महेश सिंह ने कहा कि, शिक्षक की भूमिका के रूप में आप सब देश के कुटुंब में जिस पौध को तैयार करने जा रहे हैं वह बहुत मासूम हैं, ऐसे में शिक्षक शिक्षिकाओं को वर्तमान परिवेश को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रमों को संचालित किया जाना चाहिए। जिससे बच्चों का चारित्रिक, नैतिक और आध्यात्मिक विकास हो सके।इस दौरान संयुक्त सचिव ज्ञानेंद्र ओझा ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव राजेश चंद्र चौधरी ने किया शिविर में सहायक संगठन आयुक्त स्काउट सप्तम् मंडल गोरखपुर नौशाद अली सिद्दीकी कैंप निरीक्षक के रूप में उपस्थित रहे ।प्रदेश द्वारा नियुक्त कोर्स स्टाफ अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट,मो.इस्लाम प्रतिमा शुक्ला गोरखपुर,जनपद हरदोई कि कल्पना भदौरिया एवं एवं अजय कुमार सिंह जिला प्रशिक्षण आयुक्त, सूरज गौतम जिला संगठन आयुक्त स्काउट, दुर्गावती धूसिया सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक /शिक्षिकाएं शिविर में प्रतिभाग कर रहे हैं। संवादसूत्र सुनील मणि त्रिपाठी की रिपोर्ट।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...