Skip to main content

DlightNews

*वेस्ट बंगाल में पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद आकिब अंसारी को राष्ट्रीय शिक्षक रक्त सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया*
मोहम्मद आकिब अंसारी ने पूरे गोरखपुर मंडल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है - योगेश चंद्र
 
*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*

गोरखपुर।वार्ड नंबर 32 शहीद अशफाक उल्लाह नगर तुर्कमानपुर से पार्षद पद के उम्मीदवार, सनराइज एजुकेशनल एंड वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष, सनराइज कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर, एम. ए. एकेडमी के प्रबंधक , राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, आम आदमी पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष, सैकड़ों राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित,  गोरखपुर शहर के युवा समाजसेवी व महान रक्तदाता मोहम्मद आकिब अंसारी को पूरे गोरखपुर मंडल में  शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आसनसोल, वेस्ट बंगाल की सामाजिक  संस्था  नव्या फाउंडेशन ने नव्या फाउंडेशन के अध्यक्ष योगेश चंद्र जी की रहनुमाई में राष्ट्रीय शिक्षक रक्त सम्मान 2023 से सम्मानित किया है। मोहम्मद आकिब अंसारी ने कहा कि मैं यह सम्मान अपने वार्ड के समस्त सम्मानित जनताओं  को व समस्त गोरखपुर वासियों को समर्पित करता हूं , क्योंकि यह सम्मान उन्हीं लोगों की दुआओं और  आशीर्वाद की वजह से मुझे मिला है।सम्मानित होने के बाद  मेरे आदर्श गुरु व उदिता कोचिंग बस्ती केडायरेक्टर डॉ.  राजेश पांडेय, धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख अध्यात्मिक गुरु सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडेय, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉक्टर एहसान अहमद , ऐतिहासिक गुरुद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष  सरदार जसपाल सिंह,  वरिष्ठ समाजसेवी  विजय कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेविका  सुधा मोदी, इमामबाड़ा मुत्वल्लियान कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद,  राष्ट्रीय शायर व अंतरराष्ट्रीय  प्रवक्ता इंजीनियर मिन्नत गोरखपुरी, वरिष्ठ समाजसेवी   हाजी जलालुद्दीन कादरी,  शफीक अहमद, मकसूद अली, मेराज अहमद  आदि लोगों ने मुबारकबाद पेश किया।सूत्रों द्वारा प्राप्त खबर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।