Skip to main content

DlightNews

*देर रात तक चलता रहा कवि सम्मेलन ,कवियों ने लूटी वाह वाही*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*


गोरखपुर। बड़हलगंज के बंजरहाभाटपार में आयोजित कवि सम्मेलन  एवम बटुक  शुभंग ,प्रांजल एवम दिव्यांश के आशीर्वाद समारोह में रविवार की शाम से देर रात तक कवियों/कवयित्रियों द्वारा प्रस्तुत गीत,ग़ज़ल के खुशनुमा माहौल में वाह वाह करते रहे। कवि सम्मेलन का शुभारंभ वैज्ञानिक प्रो.राजा वशिष्ठ व आचार्य डा.सुग्रीव नाथ तिवारी व सौहार्द शिरोमणि प्रोफेसर डॉ सौरभ पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ अनिता पाल सिंह ने मां शारदे की वंदना प्रस्तुत कर सम्मेलन का आगाज किया। वरिष्ठ कवि डॉ आर के राय ने अपनी रचना हे राम मुझको ए बता दो तुम कहां हो।हो सघन वन या अयोध्या में कहा हो।सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि डॉ अमिताभ पाण्डेय ने ग़ज़ल " न जाने कब मुहब्बत में किसी का नाम हो जाए। जुबां पर नाम रख  तेरा कोई बदनाम हो जाए। सुनाकर वाह वाही बटोरी।
कवयित्री डॉ अनिता पाल सिंह ने ग़ज़ल "शाख से टूटे हुए गुल की कहानी लिख गया।
सिसकियों के दौर की वो बेजुबानी लिख गया।प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने को मजबूर कर दिया। वरिष्ठ कवि व गीतकार प्रमोद चोखानी ने अपने भजन..राम नाम की गूंज हो रही आज जगत के कण-कण में।हुई अयोध्या धन्य धरा पे राम लहर है जन-जन में.से माहौल को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
कवयित्री एकता उपाध्याय ने सम्मेलन को राममय करने के लिए पढ़ा..प्रभु श्री राम वंदना तैरा पत्थर भी नाम लेकर तुम्हारा राममय हो गया है ये संसार सारा।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए मिन्नत गोरखपुरी ने पढ़ा
 सबकी श्रद्धा और सम्मान है नाम के साथ भगवान श्रीराम का जिक्र होता है हनुमान के नाम के साथ।
आशिया सिद्दीकी ने पढ़ा
तेरे जानेओ के धागे का अपना अपना कम है ।प्यारे एक देश दूजा धर्म तीजा तेरे नाम है प्यारे।कवि सम्मेलन में डा दिलशाद गोरखपुरी, उत्कर्ष शुक्ल, अंशुमान शुक्ल, ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को सराबोर कर दिया।उपस्थित वक्ताओं द्वारा बटुक शुभांग,प्रणव एवम दिव्यांश के उज्ज्वल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता धराधाम के प्रमुख मानद कुलपति सौहार्द शिरोमणि डॉ सौरभ पाण्डेय व सफल संचालन इंजीनियर मिन्नत गोरखपुरी ने किया।उक्त अवसर पर घनश्याम ओझा, घनानंद ओझा, सच्चिदानंद ओझा, प्रवीण त्रिपाठी, उपेन्द्र धर दूबे,विनय श्रीवास्तव, गुरु बाबा, अरुण कुमार मिश्र, अनिरुद्ध पाण्डेय, कृष्ण बिहारी दूबे ,आशुतोष मिश्रा.अजय कुमार शुक्ल,समाजसेवी सैयद सादान, शंकर शरण त्रिपाठी,मनोज कुमार घर दूबे, पी. के. दुबे ,दीपक कुमार चंद, ताम्रध्वज बहादुर चन्द, मिसेज इंडिया डा.रागिनी पाण्डेय,
दीपक कुमार चंद,गिरधारी लाल , एव चेयरमैन, शशि भूषण दूबे,समीर पाण्डेय, आदि गणमान्य उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...