Skip to main content

DlightNews

*नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर में तराबी की नमाज में कुरान पाक मुकम्मल हुई*
 कुरान पाक मुकम्मल होने के अवसर पर इमाम साहब और कारी साहब को सबसे नायाब तोहफा मोबाइल फोन से नवाजा गया-पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद आकिब अंसारी
          
*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर में  तराबी की नमाज में कुरान पाक मुकम्मल हुई। कारी शफीउल्लाह साहब ने तरावी की नमाज में  कुरान पाक सुनाया। कुरान पाक मुकम्मल होने के इस अवसर पर  एक मिलाद शरीफ का एहतेमाम  किया गया।जिसमें सबसे पहले  कारी शफीउल्लाह साहब ने  तिलावते कुरान पाक से प्रोग्राम का आगाज़ किया । उसके बाद अरमान निजामी, मुआज़्ज़म निजामी, हाफिज सुभान अल्लाह, अशरफ निजामी , मोहम्मद दानिश रजा अशरफी आदि लोगों ने एक बेहतरीन नात पढ़ी।    प्रोग्राम के खुसूसी मेहमान  नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर के इमाम मौलाना असलम साहब का खिताब लोगों ने समाप्त किया। उन्होंने कहा रमजान उल मुबारक अल्लाह का दिया हुआ नायाब तोहफा है इस मुकद्दस महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करना चाहिए जिससे हमारा रब राजी हो सके।प्रोग्राम के आखिर में प्रोग्राम की सदारत कर रहे मौलाना मकबूल साहब  ने  कुरान पाक को आहिस्ता आहिस्ता व ठहर ठहर कर व समझ समझ कर पढ़ने की लोगों को सलाह दी। प्रोग्राम की निजामत मौलाना मकसूद साहब ने की।
      उसके बाद कुरान पाक मुकम्मल होने के इस अवसर पर नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर के सदर जनाब शाबान साहब, नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर के सेक्रेटरी जनाब अलाउद्दीन निजामी उर्फ बब्लू  साहब, मछली मंडी के व्यवसायी शरीफ अहमद, वार्ड नंबर 32 शहीद अशफाक उल्लाह नगर तुर्कमानपुर से पार्षद पद के उम्मीदवार व सनराइज कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर   मोहम्मद आकिब अंसारी, के. डब्ल्यू. नाइस वॉटर के प्रबंधक हाजी जलालुद्दीन कादरी  व उनके पिता डॉ सदरूद्दीन वारसी, इमरान निजामी, मोहम्मद फैज़,  मुनव्वर निजामी, कदीर निजामी, शमीम अहमद, अयान अहमद निजामी आदि लोगों के साथ-साथ सभी मुक्तदियों ने कारी सफीउल्लाह साहब,  नूरी मस्जिद के इमाम मौलाना असलम साहब व सभी उलमा हजरात  को तहे दिल से मुबारकबाद पेश किया व नायाब तोहफों से नवाजा। नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर के सेक्रेटरी अलाउद्दीन निजामी ने इमाम साहब व कारी साहब को सबसे कीमती तोहफा मोबाइल फोन से नवाजा। प्रोग्राम के आखिर में खुसूसी दुआ का एहतमाम किया गया जिसमें कौम व मिल्ल्त  के साथ-साथ अपने मुल्क में अमन व शांति के लिए खुसूसी दुआ की गई।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।