Skip to main content

DlightNews

आज स्थानीय सिविल लाइन महिला मोर्चा नगर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष डॉ अनूरीता सक्सेना के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने सामाजिक समरसता कार्यक्रम के रूप में न्याय सप्ताह अभियान के अंतर्गत दलित समाज की विभिन्न वर्गों की महिलाओं के साथ" समरसता अन्न कार्यक्रम" का आयोजन उत्साह पूर्वक किया गया,, कार्यक्रम में समाज में विभिन्न क्षेत्रों की दलित महिलाओं के साथ सामूहिक खानपान ग्रहण किया गया और  माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया ,,दलित महिलाओं में (१) संगीता बाल्मीकि  बंधन बैंक अधिकारी,(२)  फूलवती बाल्मीकि कन्या विद्यालय में भोजनइंचार्ज(३) हर प्यारी प्रजापति पुलिस लाइन में भोजन कारीगर ( 4) सुषमा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ( 5) सीमा देवी सहायक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (6 )गंगा देवी जाटव घरेलू काम करने वाली महिला,(७)  सागर गीता देवी परिवार में भोजन बनाने का काम करने वाली महिला  (८)ओमवती बाल्मीकि गाय पालन की डेयरी, (9) रेखा देवी स्कूल सहायिका (10) डॉक्टर सविता विद्यार्थी  महिला चिकित्सक ( 12) नेहा सिंह एमएससी अध्यापिका !!श्री m.l. विद्यार्थी जी पूर्व मैनेजर बैंक जिन्होंने अपनी सभी ३ बेटियों को उच्च शिक्षा देने में योगदान दिया, उन्हें भी सम्मानित किया गया। आपकी एक बेटी डॉक्टर , दूसरी वकील , तीसरी पीएचडी करने के उपरांत अपने अपने लक्ष्य को प्राप्त कर रही है ।।आज के कार्यक्रम में नगर भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य श्रीमती कमला सिंह जी, श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल जी ,श्रीमती सुनीता सक्सेना जी, श्रीमती कमला देवी जी, श्रीमती पिंकी सक्सेना जी, श्रीमती मृदुला अग्रवाल जी आदि अनेक महिलाओं ने कार्यक्रम में भागीदारी की, सभी दलित महिलाओं और भाजपा नगर महिला मोर्चा के सदस्यों ने सामूहिक रूप से अन्न ग्रहण कर खानपान किया और सामाजिक समरसता  का उच्च उदाहरण पेश किया आज के सफल कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष। महिला मोर्चा डॉक्टर अनुरीता सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी दलित महिलाओं से उम्मीद की कि आप जिस क्षेत्र में हैं निरंतर सफलता हासिल करेंगे और समाज में उत्कृष्ट उदाहरण पेश करेंगी  ।। इस कार्यक्रम के अतिरिक्त माता जसवंती देवी मंदिर में भाजपा महिला नगर मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती गीता मिश्रा के नेतृत्व में अनेकों दलित महिलाओं के लिए भोजन व्यवस्था भी की गई तथा सभी भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने साथ साथ भोजन किया और इस कार्यक्रम को संपन्न किया।। बरेली फिल्म जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...