Skip to main content

DlightNews

*प्रेम, भाईचारा व इंसानियत का संदेश देता है रमजान - सेराज अहमद कुरैशी*

-इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से सामूहिक रोजा इफ्तार। 

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*

गोरखपुर।इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से गाजी रौजा स्थित राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय में सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन हुआ। गंगा जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाने के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, वेब मीडिया के पत्रकारों ने शिरकत कर मोहब्बत का पैग़ाम दिया।इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने सभी पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे  रोजा इफ्तार कार्यक्रम के माध्यम से समाज में फैल रही वैमनस्यता को समाप्त किया जा सकता है । रोजेदारों को रोजा खुलवाना नेक काम है । यही हमारी गंगा जमुनी तहजीब का जीवंत उदाहरण है। ऐसे कार्यक्रमों से आपसी भाईचारा एवं प्रेम बंधुत्व बना रहता है।उन्होंने कहा कि रमज़ान मोहब्बत का पैग़ाम देता है। अल्लाह ने इस पाक महीने में हर नेक बंदे को रहमत व बरकत से नवाजने का वादा किया है। रमज़ान में रोजेदार के दिल में अल्लाह प्यार का सैलाब भरने के साथ दूसरों के लिए हमदर्दी भी देता है। रोजा रखने से दिल को सुकून और रूह को ताजगी मिलती है। बुरी आदतों से इंसान दूर होता है और नेक राह पर चलने को प्रेरित होता है। खुद को अल्लाह की राह में समर्पित कर देने का प्रतीक पाक महीना रमज़ान न सिर्फ रहमतों और बरकतों की बारिश लाता है बल्कि समूची मानव जाति को प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश भी देता है।रोज़ा इफ्तार पार्टी में नवेद आलम, मोहम्मद आजम, सैय्यद फरहान अहमद, मुर्तुजा हुसैन रहमानी, अखिलेश्वर धर द्विवेदी, दीपक त्रिपाठी, अवनीश त्रिपाठी,सुभाष गुप्ता, मो. रजि, मो. शहाब, अफरोज अहमद, मो. रजि सिद्दीकी, मोहम्मद अहमद खान, अंशुल वर्मा, डाॅ. अतीक अहमद, डाॅ. शकील अहमद, मोहम्मद इस्माइल, सतीश चंद्र, विवेक कुमार श्रीवास्तव, ललित सिंह, सुजीत श्रीवास्तव, अजमेर आलम, मोईन सिद्दीकी, जुबेर आलम, रफ़ी अहमद अंसारी, इरफानुल्लाह खान, अहद करीम खान, मोहम्मद सलीमुल्लाह, मिन्हाज़ सिद्दीकी, आशुतोष कुमार, अरशद जमाल सामानी, भानु गुप्ता, राजकुमार शर्मा आदि पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने शिरकत की।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।