Skip to main content

DlightNews

*9 राज्यों के युवा मोर्चा पदाधिकारियों की ’सुशासन यात्रा’ इंदौर पहुंची*


इंदौर । भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा द्वारा बताया गया की भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा शासित राज्यों में निकाली जा रही सुशासन यात्रा 2 दिनों के लिए इंदौर पहुंची सभी सदस्यो को hr ग्रीन होटल मे ठहराया गया जिसमें 9 राज्यों के 40 प्रतिनिधि शामिल हुए। सुशासन यात्रा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में शुरू की गई एक अनूठी अनुभवात्मक शिक्षण यात्रा है। जिसमें अलग-अलग प्रदेशों से चयनित युवा मोर्चा पदाधिकारियों को सम्मिलित किया जाता है। इसमें मंडल, जिला, प्रदेश स्तर के युवा मोर्चा पदाधिकरी इसका हिस्सा बनते हैं। इसके माध्यम से प्रतिनिधिमंडल भाजपा सरकार के कार्यों, नीतियों एवं योजनाओं से अवगत होते हैं।
इस यात्रा में बिहार, उत्तरप्रदेश, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, असम, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र के 40  प्रतिनिधि शामिल हैं। यह यात्रा रविवार को भोपाल पहुंचेगी। जहां प्रतिनिधि मंडल सीएम हाउस में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा से मुलाकात करेगा। वहीं प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के भोपाल आवास पर कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश की उत्कृष्टता पर चर्चा होगी। जिसके बाद यह दल भोजपुर स्थित श्री महादेव मंदिर और भीमबैठिका के लिए रवाना होगा। 

*इंदौर में राष्ट्रीय महासचिव श्री विजयवर्गीय एवं संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी से की मुलाकात*
यह यात्रा 21 अप्रैल को इंदौर पहुंची जहां प्रतिनिधियों ने इंदौर नगर निगम के ’वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट’, ऐतिहासिक स्थल राजवाड़ा, मल्टी नेशनल कंपनी यश टेक्नोलॉजी और सराफा बाजार को विजिट किया। इंदौर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, सांसद श्री शंकर लालवानी, युवा आयोग के अध्यक्ष श्री निशांत करें, इंदौर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की। शनिवार शाम को यात्रा उज्जैन पहुंची जहां पूरे दल ने बाबा महाकाल के दर्शन और महाकाल कॉरिडोर का भ्रमण किया साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews रिपोर्ट जालम गाडरिया

आलीराजपुर शहर को मिलेगा बायपास, ट्राफिक जाम से मिलेगी निजात आलीराजपुर बायपास सहित 300 करोड के रोड स्वीकृत - नागरसिंह चौहान आलीराजपुर। जालतीय जनता पार्टी जो कहती है, वह कर के दिखाती है। विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा जो वादे क्षैत्र की जनता के बीच जा कर किए गए थे, उन सभी को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव द्वारा निरंतर पुरा किया जा रहा है। इसी कडी में इस वित्तिीय वर्ष के बजट में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा बडी सौगात देते हुए आलीराजपुर में विकास की गति को बढाते हुए बजट में मजुरी दी गई है। जिसके चलते क्षैत्र में विकास की गति में प्रगति होगी वही इस क्षैत्र में रहने वाले निवासीयो एवं आमजनो को मुलभुत सुविधाए प्राप्त होगी।  कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने बताया की वर्तमान बजट में लोक निर्माण विभाग अन्तर्गत आलीराजपुर नगर के बायपास सहित 28 बडी सडको के लिए लगभग 300 करोड के बजट की राशी स्वीकृत की गई है। इससे बनने वाली सडको संे ग्रामीण क्षैत्र के आमजनो को आवागमन की सुविधाए बढने के साथ समय की बचत भी होगी। वही आलीराजपुर नगर ...

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

कार्यालय, जिला जनसंपर्क अधिकारी, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने शिक्षा क्रांति से बदल दी है पंजाब के स्कूलों की सूरत - विधायक कुलजीत सिंह रंधावा  मेगा पीटीएम ने छात्रों के माता-पिता को शिक्षकों के साथ बेहतर बातचीत करने में सक्षम बनाया सरकारी स्कूल लालड़ू में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में उपस्थिति उन्होंने कहा, वह अगले कुछ दिनों में निर्वाचन क्षेत्र के सभी स्कूलों का दौरा करेंगे और आवश्यकताओं का जायजा लेंगे लालड़ू (साहिबजादा अजीत सिंह नगर), 29 मार्च: डेराबस्सी हलके के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में लाई गई शिक्षा क्रांति ने पंजाब में स्कूलों का चेहरा बदल दिया है।       मेगा पैरेंट टीचर मीटिंग के तहत आज लालड़ू के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि एक समय था जब राज्य में सरकारी स्कूलों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था, लेकिन आम आदमी पार्टी ...