Skip to main content

DlightNews

*विश्व कल्याण और सामाजिक समरसता के लिए महायज्ञ का आयोजन।*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*

गोरखपुर।अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर आज 22/0 4/ 2023  को विश्व कल्याण के निमित्त ब्रह्मांशसंस्था का जन्म हुआ, साथ ही शोषित वंचित और सशंकित की आवाज बनकर मीडिया जगत में अपना दायित्व स्थापित करने के उद्देश्य से एस. बी. न्यूज़ इंडिया का जन्म हुआ। ब्रह्मांस के बैनर तले शांति महायज्ञ का आयोजन भगवान विष्णु मंदिर प्रांगण असुरन चौक पर आयोजित किया गया।जिसमें भारी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।मंत्र उच्चारण शंख ध्वनि के साथ 11 ब्राह्मणों की उपस्थिति में अग्नि कुंड में अग्नि प्रज्वलित की गई ।तत्पश्चात विधि विधान से विश्व कल्याण के निमित्त भगवान गणेश का आह्वान किया गया ।तत्पश्चात शनि देव महाराज, भगवान विष्णु , बजरंगबली, हनुमान शिव शंकर, जगत जननी मां जगदंबा की आराधना की गई हवन कुंड में शांति महायज्ञ में आए हुए प्रत्येक सदस्य ने हवन कुंड में आहुति अर्पित की और जनकल्याण की मनोकामना के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ शांति महायज्ञ का पूजन कार्य दुर्गेश मिश्रा ने किया। 
इस अवसर पर रविंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि आज के इस परिवेश में विश्वशांति और जन कल्याण आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक आज युवा पीढी में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृति करे।कार्यक्रम में विशाल सिंह, रविंद्र मोहन त्रिपाठी, मनीष चौबे, शकुंतला सिंह, सरिता सिंह, जी त्रिपाठी, पूनम उपाध्याय, चुन्नू पंडित जी, सुनील मणि त्रिपाठी, ननकू भैया, राजेश यादव, रोहित सिंह, रजनीकांत मणि त्रिपाठी आदि लोगों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।संवादसूत्र सुनील मणि त्रिपाठी की रिपोर्ट।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।