Skip to main content

DlightNews

*अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद् गोरखपुर इकाई द्वारा परशुराम जी का प्राकट्य उत्सव समारोह हर्षोल्लास से संपन्न* ।   

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*

गोरखपुर से। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद गोरखपुर इकाई द्वारा ऋषि जमदग्नि पुत्र भगवान विष्णु के छठे अवतार चिरंजीवी भगवान परशुराम जी का प्राकट्य उत्सव अशोक नगर दुर्गा मंदिर परिसर मेडिकल कॉलेज रोड गोरखपुर मैं बहुत ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया |कार्यक्रम का प्रारंभ सर्वप्रथम भगवान के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ| उपस्थित सभी सदस्यों का आपसी परिचय का क्रम होने के पश्चात भगवान जी का स्तुतिवाचन पंडित योगेंद्र त्रिपाठी व पं श्रीप्रकाश पाण्डेय  के नेतृत्व में हुआ| तत्पश्चात भगवान परशुराम जी के जीवन काल व शिक्षा दीक्षा तथा उनके द्वारा त्रेता युग से लेकर द्वापर युग के जीवनवृत का विस्तृत चर्चा पंडित राजेश पांडेय  द्वारा किया गया राजेश पांडेय ने उनके जीवन की सारी उपलब्धियों को मनके की माला के रूप में पिरो कर गागर में सागर भरने का सफल प्रयास किया! भगवान के जन्मोत्सव का अवसर होने पर अंतरराष्ट्रीय गायक पंडित राकेश उपाध्याय  द्वारा सोहर गीत की मनमोहक प्रस्तुति की गई तथा पंडित आलोक मिश्रा  द्वारा भजनों की प्रस्तुति भी बहुत सुंदर रही।आज के कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अमरनाथ मिश्रा द्वारा किया गया| वरिष्ठ संरक्षक के रूप में सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर ओ.पी. 
पांडेय, पण्डित बाल गोविंद पांडेय , अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की प्रदेश उपाध्यक्ष बहन आशा मिश्रा मातृशक्ति प्रकोष्ठ बहन सुमन तिवारी,बहन नीता दूबे, बहन आभा पाण्डेय  और पं राजेश पाण्डेय ,पं प्रकाश पाण्डेय  का विशेष सहयोग रहा|
आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित ओम प्रकाश त्रिपाठी  द्वारा की गई| उपस्थित सदस्यों का स्वागत जिला संयोजक पंडित प्रणय त्रिपाठी  व जिला प्रभारी राजेश त्रिपाठी द्वारा किया गया|  आयोजन का समापन भगवान परशुराम जी की आरती का गायन पं प्रमोद शुक्ला द्वारा किया गया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण व जलपान पं अजय मणि त्रिपाठी  के सहयोग से सम्पन्न हुआ। संवादसूत्र सुनील मणि त्रिपाठी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...