Skip to main content

DlightNews

*युवा जनकल्याण समिति ने मनाया विश्ववन्द्य महाबाहु परशुराम जी का जन्मोत्सव*

भगवान विष्णु के छठें अवतार हैं बाबा परशुराम -सत्या पाण्डेय

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।       सामाजिक व धार्मिक संगठन युवा जनकल्याण समिति गोरखपुर के तत्वाधान में दिनांक 22 अप्रैल दिन शनिवार अक्षय तृतीया को अग्रवाल भवन सभागार आर्यनगर गोरखपुर मे संस्था के संस्थापक व संरक्षक पं.बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य जी की अध्यक्षता व नेतृत्व मे तथा अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय के संचालन में विश्ववन्द्य महाबाहु चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की बतौर मुख्य अतिथि गोरखपुर की पूर्व महापौर डा. सत्या पाण्डेय जी,विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ समाजसेविका सुधा मोदी जी तथा अतिथि गणमान्य मे वरिष्ठ समाजसेवी विजय श्रीवास्तव जी,अमरनाथ जायसवाल जी,पं. मनोज शास्त्री जी रहे।कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम अतिथियों व संस्थापक जी ने मत्रोंचार के साथ भगवान परशुराम जी की प्रतिमा को तिलक चंदन लगाकर पुष्प व माल्यार्पण करते हुए धूप-दीप प्रज्वलित किए एवं परशुराम जी से विश्व व राष्ट्र की रक्षार्थ हेतु कामना किये।अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किये मुख्य अतिथि डा. सत्या पाण्डेय जी ने कहा की पितृ भक्त परशुराम जी भृगुश्रेष्ठ महर्षि जमदग्नि द्वारा संपन्न पुत्रेष्टी यज्ञ से प्रसन्न देवराज इंद्र के वरदान स्वरूप पत्नी रेणुका के गर्भ से वैशाख शुक्ल तृतीया को अवतरित हुए थे,वे भगवान विष्णु जी के छठें आवेशावतार  हैं,पितामह भृगु द्वारा नामकरण संस्कार के अन्नतर नाम राम तथा शिव जी द्वारा प्रदत परशु फरसा धारण किए रहने के कारण पशुराम कहलाये।संस्थापक पं.बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य ने कहा परशुराम जी भारत के ब्राह्मण वंश मात्र के प्रतिनिधि नहीं रहे अपितु सनातन एवं शाश्वत मूल्यों की रक्षा के लिए सर्व समाज द्वारा समादरणीय एवं पूज्यनीय के साथ सदैव ही निर्णायक और नियामक शक्ति रहे. अश्वत्थामा, हनुमान जी और विभीषण की भांति भगवान परशुराम जी भी चिरंजीवी हैं। जन्मोत्सव के पश्चात उपस्थित,विप्रजन,अतिथिगण,
समाजसेवियों व पत्रकार बन्धुओं को यूपी रत्न सम्मान पत्र व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पं.बृजेश पाण्डेय,कुलदीप पाण्डेय,विजय श्रीवास्तव, अमरनाथ जयसवाल,मनोज शास्त्री, नितिन श्रीवास्तव, शैलेश गुप्ता, निलेश श्रीवास्तव, मुन्ना साह, रुद्र उत्कर्ष शुक्ला,कृष्ण मोहन त्रिपाठी,विकास कुमार विश्वकर्मा,वीरेंद्र मिश्रा,निखिल कश्यप, धर्मेंद्र चौधरी,संजय मिश्रा,आशुतोष मिश्रा तथा राजन चतुर्वेदी आदि लोग उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।