Skip to main content

DlightNews

श्रीं बाला जी महाराज की भव्य शोभायात्रा का आयोजन शनिवार को 


बरेली।  कल 6 अप्रैल को संपूर्ण भारत में श्रीं हनुमानजी जन्मोत्सव मनाया जाएगा, बरेली में भी कल गुरुवार को श्रीं बाला जी दरबार समिति द्वारा श्रीं बाला जी मंदिर, साहूकारा में भव्य आयोजन किया जायेगा। जिसमें कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न होगा, जिसमें प्रथम दिवस गुरुवार 6 अप्रैल को मंदिर प्रांगण में सायंकाल 6 बजे से सुंदर कांड प्रारंभ होगा, जिसके विश्राम के पश्चात महा आरती होगी व बाबा के लिए केक का भोग लगेगा और उसे प्रसाद स्वरूप भक्तों में बांटा जायेगा। 
दूसरे चरण के कार्यक्रम में 8 अप्रैल शनिवार को श्रीं बाला जी महाराज की शोभायात्रा जैन मंदिर रामपुर गार्डन से निकाली जायेगी, जो वहाँ से दोपहर 12 बजे आरंभ होकर कालीबाड़ी, श्याम गंज, आलम गिरीगंज, कुतुब खाने, बड़े बाजर से होती हुई श्री बाला जी दरबार साहूकारें में विश्राम लेगी। जहां उसके उपरांत बाबा का भोग, संकट मोचन हवन व महा आरती होगी, साथ ही बाला जी की शक्तियों द्वारा अभिमंत्रित रुद्राक्ष भी वितरित किये जायेंगे तथा छप्पन भोग प्रसाद वितरण के उपरांत कार्यक्रम का विधि-विधान से समापन होगा।
आज एक प्रेस वार्ता में महंत अभिषेक मिश्रा, उप महंत आयुष मिश्रा ने पत्रकारों को ये जानकारी दी, उनके साथ शुभांक सक्सेना, हनु मिश्रा, प्रीती पाराशरी, श्वेता मिश्रा, किरन मिश्रा, कुश शुक्ला आदि सहयोगी भी उपस्थित रहे। बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।