*युवा जोश और जज्बे को सलाम*
प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्टार्टअप योजना से प्रभावितप्रभावित होकर रोजगार प्लेसमेंट का सार्थक प्रयास।
*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।विधुन लर्निंफाई प्राइवेट कंपनी लिमिटेड सरोजनी नगर लखनऊ के सी.ई.ओ.इंजीनियर विपुल त्रिपाठी गोरखपुर के निवासी इनके पिता डा.संजय कुमार त्रिपाठी असिस्टेंट प्रोफेसर, कॉमर्स विभाग दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज के है । आपकी प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर के आर.पी.एम. एकैडमी सिविल लाइन में हुई है ।इसके पश्चात इंजीनियरिंग करने के लिए इंद्र कुमार गुजराल, टेक्निकल यूनिवर्सिटी ,पंजाब से शिक्षा प्राप्त की।उसी समय ये भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टार्टअप योजना से प्रभावित होकर कौशल विकास हेतु कार्य करने के लिए योजना बनाई ,और इस पर कोरोना काल में लोगों के रोजगार समाप्त हो रहे थे ,उससे प्रभावित होकर लोगों के लिए अपनी कंपनी में इंटर्नशिप सुविधा , रोजगार हेतु प्लेसमेंट की सुविधा, जॉब डिस्क्रिप्शन , विदेशी भाषा का ज्ञान प्रदान करने की सुविधा लगभग 50 कंपनियों के साथ ट्राई -अप करके के विदेशी भाषाओं जर्मन फ्रेंच स्पेनिश आदि को सिखाने का कार्य न्यूनतम से न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराया । जिसके लिए कई विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के साथ मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग करके उपलब्ध कराया। जिसमें प्रमुख रुप से छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर ,उत्तर प्रदेश, डी वाई पाटिल नवी मुंबई ,मैत्री कॉलेज दिल्ली ,आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज दिल्ली ,सेंटर फॉर मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट मोदीनगर उत्तर प्रदेश दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज दिल्ली आदि के साथ जुड़कर छात्र छात्राओं को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के साथ-साथ रोजगार का सृजन करते हुए रोजगार उपलब्ध कराने का सार्थक कार्य किया जा रहा है। कंपनी में प्रदेश के साथ-साथ देश के सभी राज्यों के लोग एंप्लाइज के रूप में कार्य कर रहे हैं। संवादसूत्र-सुनील मणि त्रिपाठी की रिपोर्ट
Comments
Post a Comment