Skip to main content

DlightNews

*युवा जनकल्याण समिति ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया हनुमान जी का जन्मोत्सव*

बजरंगबली के नाम स्मरण मात्र से सभी कष्ट दूर होते है-कुलदीप पाण्डेय

गोरखपुर।  श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सामाजिक व धार्मिक संगठन युवा जनकल्याण समिति गोरखपुर के प्रमुख व अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय के नेतृत्व मे चैत्र शुक्लपक्ष पूर्णिमा तिथि संवत् 2080 दिनाँक 6 अप्रैल दिन वृहस्पतिवार को घंटाघर क्षेत्र के मुफ्तीपुर मे प्रसिद्ध श्रीराम जानकी मंदिर पर पवन सुत हनुमान जी का हर्षोल्लास पूर्वक जन्मोत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव का आयोजन निखिल गुप्ता द्वारा किया गया।इस दौरान अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय व उपस्थितपदाधिकारियों ने हनुमान जी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पअर्पण कर धूप दीप प्रज्वलित किये तथा तिलक चंदन लगाकर महाबली हनुमान जी को स्मरण कर लड्डू का भोग लगाये। पूजन अर्चन कर श्रीराम भक्तों ने हनुमान चालिसा पाठ, बजरंग बाण, संकटनाष्टक का पाठ कर हनुमान जी की प्रतिमा समक्ष प्रार्थना कर आरती किये।
कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि बजरंगबली अष्ट सिद्ध नौ निधि के दाता है जो अजर अमर देवी देवताओं मे से एक है,संकटमोचन हनुमान जी कि आराधना मात्र से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते है। हनुमान जी भगवान शिव के ग्यारहवें रुद्र अवतार है। कुलदीप पाण्डेय ने साथ ही यह भी बताया कि धार्मिक ग्रंथों में मान्यता है की हनुमान जी के चमत्कारी 12 नामों के स्मरण मात्र से दीन-दुखियों के सभी कष्ट समाप्त हो जाते है और समस्त सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है।श्री रामाचरित मानस में भी कहा भी गया है कि कलियुग केवल नाम आधारा कलयुग मे सिर्फ इनके नाम स्मरण मात्र से ही सभी मनोकामनाओं कि पूर्ति होती है।
इसी क्रम मे रमेश चन्द्र वैश्य, दुर्गेश कुमार वैश्य व निखिल गुप्ता ने कहा की हनुमान जी सर्वशक्तिमान है, इस युग में सभी कष्टों को हरण करने वाले एवं जनमानस की रक्षा करने वाले भगवान जिनका नाम लेने मात्र से ही वह प्रसन्न हो जाते हैं वह अपने भक्तों पर दया दृष्टि सदैव बनाए रखते हैं।जन्मोत्सव मे मुख्य रुप से-अनमोल अग्रहरि,रमेश चन्द्र वैश्य, दुर्गेश कुमार वैश्य मंदिर संरक्षक ,संजय कुमार वैश्य, रमेश चन्द्र गुप्ता,अनुराग श्रीवास्तव, सत्येन्द्र गुप्ता, अनिल गुप्ता,मनोज गुप्ता,रितेश श्रीवास्तव, उमेश गुप्ता,दुर्गेश कुशवाहा,राम स्वरुप गौड़, सतीश गुप्ता आदि भारी संख्या मे हनुमान भक्त उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।