Skip to main content

DlightNews

*सरयू महोत्सव का रंगारंग आगाज जल, थल और नभ में जले हजारों दीप, लोककलाओं ने मोहा मन*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर। बड़हलगंज के सरयू तट मुक्तिपथ पर आयोजित सरयू अमृत महोत्सव का शानदार रंगारंग आगाज रंगमहल अयोध्या के पीठाधीश्वर महंत रामशरण दास एवं सांसद बांसगांव कमलेश पासवान ने सरयू की जलधारा में 75 मीटर तिरंगे के प्रतिरूप के समक्ष दीप का प्रज्ज्वलन कर किया।शुक्रवार की शाम मुक्तिपथ पर सरयू अमृत महोत्सव के शुभारंभ पर बीच नदी में नावों पर सजे 75 मीटर तिरंगे की छटा निराली थी। नावों पर सरयू की जलधारा के बीच इठलाते तिरंगे के सामने भारत माता की अद्भुत झांकी और उनके बायें तरफ वीर सावरकर के साथ बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर और दायें तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रतिरूप लोगों के जबरदस्त आकर्षण केन्द्र बना रहा। सरयू नदी के बीच अपनी तरह के इस अनूठे अद्भुत कार्यक्रम को देखने क्षेत्र की जनता बड़ी संख्या में उमड़ पड़ी थी। संचालन विधायक और आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी व संयोजक महेश उमर ने आगंतुकों के स्वागत की व्यवस्था और हरी प्रसाद सिंह ने लोककला प्रदर्शन की व्यवस्था संभाली। ब्लाक प्रमुख राम अशीष राय, तारकेश्वर शाही, संतोष जायसवाल,लक्ष्मीनारायण, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, श्रीकांत सोनी, प्रशांत शाही, अष्टभुजा सिंह, स्वतंत्र सिंह, राजीव पांडेय, शिवम गुप्ता, धर्मेंद्र तिवारी, पप्पू निषाद, सुधाकर दुबे, विपिन शाही, आलोक त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे।लोक कला प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा  सरयू अमृत महोत्सव 2023 के पहले दिन का शानदार आगाज जहां सरयू जल में इठलाते तिरंगे और भारत मां की झांकी से हुआ वहीं लोक कला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया। शुभारंभ बड़हलगंज के अमर मसीह डान्स ग्रुप ने अपनी शानदार गणेश वंदना से किया। क्षेत्र के गोविन्द वर्मा की भारत मां पर निर्मित नृत्य नाटिका, गगहा के संदीप कुमार की टीम द्वारा करमा लोकनृत्य, पिंटू प्रीतम और मनोज मधुर ने अपने शानदार लोकगायन से सभी का मन मोह लिया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।