Skip to main content

DlightNews

बरेली में हेयर कटिंग शॉप चला रहे युवक पर दूसरे मजहब के लोगों ने किया हमला, हालत गभीर

बरेली। बरेली कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दुकान में घुसकर युवक पर हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। निजी अस्पताल में भर्ती घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वारदात को युवक की हेयर कटिंग शॉप में घुसकर अंजाम दिया गया। हमलावर दूसरे मजहब के बताये जा रहे हैं। करणीसेना ने पुलिस प्रशासन पर मामले की गंभीरता कम करते हुए मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। करणी सेना में पुलिस के आला अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है।


घटनाक्रम के अनुसार थाना इज्जतनगर के अंतर्गत मुंशीनगर एलआईसी मोड़ के पास रहने वाले गौरव श्रीवास्तव की वहीं बाल कटिंग की दुकान है। बीती 30 मार्च को रात्रि लगभग 8-9 बजे के बीच मुस्लिम समुदाय के कुछ लड़के धारदार हथियार के साथ दुकान पर आये। आरोप है कि इन लोगों ने दुकान के अंदर घुसकर हत्या की नीयत से गौरव पर हमला कर दिया। मारपीट करते हुए जमकर गाली गलौज की। गौरव का कहना है कि ये युवक गालियां देने के साथ बोले कि तुम हिंदू हो बाल कटिंग की दुकान क्यों चला रहे हो? जिस तरीके से राजस्थान में कन्हैयालाल का गला काटा गया था, उसी तरीके से तेरा भी कला काट देंगे।

उसने विरोध किया तो इन लोगों ने गौरव पर चाकू से हमला कर दिया। उसने बचाव के लिए सीधे हाथ से हमला रोकने की कोशिश की तो चाकू हाथ में लग गया। उसके हाथ की नस कट गयी, इस बीच शोर सुनकर आसपास भीड़ इकट्ठी होने लगी। इतने में ही मौका पाकर हमलावर फरार हो गये। लोग घायल अवस्था में गौरव को नजदीकी संभव अस्पताल में भर्ती कराने गए, तो डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए अपेक्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। तत्काल उसे अपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

गौरव के परिजन का कहना है कि जब इसकी सूचना थाना इज्जत नगर पुलिस को दी तो उन्होंने हमारी लिखी तहरीर पर कार्यवाही नही की। बल्कि दूसरी तहरीर लिखवाकर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। परिजन ने थाना पुलिस पर अपराधी पक्ष से सांठगांठ का आरोप लगाया है।  

मामले की जानकारी होने पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह से भी अपेक्स हॉस्पिटल पहुंच गए। वहां उन्होंने घायल गौरव श्रीवास्तव और उनके परिवार से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की गंभीरता जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।