Skip to main content

DlightNews

*संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का श्रद्धालुओं ने  किया रस पान*


प्रतापगढ़/मान्धाता : विकासखण्ड मान्धाता के ग्राम सभा लाखूपुर के बासूपुर (तिउरान) में पूर्व अध्यक्ष जूनियर एसोसिएशन पुरातन प्रतापगढ़ के एडवोकेट सुरेश नारायण तिवारी के यहां संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ की रसधारा बह रही है भक्तों की विशाल संख्या इस माहौल को धर्मामय बना रही है श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन बुधवार को कथा व्यास श्री श्री 1008 जगतगुरु वल्लभाचार्य जी महराज ने श्रीकृष्ण जन्म लीलाओं का वर्णन किया इस दौरान श्रीकृष्ण के जन्म पर श्रोता जमकर झूमे कथा व्यास ने भगवान श्री कृष्ण की जन्म कथा सुनाते हुए कहा कि इंसान जब साधना करने बैठ जाता है तब संसार रूपी हथकड़ियां और पैरों की बेड़ियां टूट जाती है और ईश्वर के प्रेम के दरवाजे खुल जाते हैं। इस मौके पर कथा व्यास ने आगे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा का बखान करते हुए कहा कि भगवान कभी जन्म नहीं लेते बल्कि अवतार धारण करते हैं और संसार के कल्याण के लिए प्रकट होते हैं उन्होंने देवकी-वासुदेव प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया उन्होंने बताया कि भक्तों का उद्धार करने के लिए भगवान को जेल में प्रगट होना पड़ा लेकिन उनका लालन पालन नंद गांव में हुआ कथा विश्राम के बाद प्रसाद वितरण किया गया कथा में भारी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल रहे श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 1 अप्रैल व समापन 7 अप्रैल एवं महाप्रसाद व भंडारा 9 अप्रैल को होगा। इस मौके मुख्य यजमान श्रीमती हीरावती त्रिपाठी व सह यजमान सुरेश नारायण त्रिपाठी पत्नी श्रीमती सुधा त्रिपाठी, राधेश्याम तिवारी,राजेश तिवारी, ओ.पी तिवारी,अंजनी तिवारी,अभिषेक तिवारी ध्रुव कुमार तिवारी, सूर्य नारायण शुक्ल,जवाहर शुक्ल,गौरव तिवारी आशीष सिंह के साथ सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।