Skip to main content

DlightNews

*स्कूल तक का सफर हुआ आसान, रोटरी से मिली ज़रूरतमंद छात्राओं को साइकिल*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर। रोटरी इंटरनेशनल गोरखपुर द्वारा महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मे ज़रूरतमंद मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरण  किया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न इंटर कॉलेज की छात्राओं को 12 साइकिल वितरित की गयी। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्राएं साइकिल मिलने से काफी खुश नजर आ रही थी।छात्राओं ने कहा कि पहले पैदल आने में स्कूल पहुंचने के निर्धारित समय में देरी हो जाती थी, लेकिन अब साइकिल मिल जाने से ऐसा नहीं होगा और वह समय पर स्कूल पहुंच पाएंगी। क्लब के अध्यक्ष डॉ आरपी शुक्ल ने कहा कि जो बालिकाएं दूर से स्कूल आती हैं उनके लिए ही क्लब द्वारा साइकिल वितरण क्लब के कन्याश्री योजना द्वारा चलाई गई हैं, ताकि छात्राएं साइकिल से स्कूल पहुंचे और स्कूल पहुंचने में उन्हें देरी नहीं हो।क्लब के सचिव आलोक अग्रवाल ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब द्वारा ज़रूरतमंद छात्राओं के लिए निःशुल्क कन्या श्री साइकिल योजना चलाई गयी है। पूर्व अध्यक्ष मंकेश्वर नाथ पांडेय ने कहा कि रोटरी क्लब के इस पहल से बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद करती है, साथ मे इस योजना से बेटियों की शिक्षा की राह आसान हो गई है।रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष पुष्प दंत जैन ने कहा कि रोटरी क्लब वर्ष 1960 से सेवा मे कीर्तिमान स्थापित कर रही है।बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ उन्हें उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना क्लब के इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।
इस योजना से मिलने वाली साइकिल से छात्राओं को काफी फायदा हुआ है। अब बेटियां साइकिल चलाकर स्कूल पहुंचती हैं। पहले कई बेटियां स्कूल दूर होने के कारण पढ़ाई छोड़ देती थी, लेकिन इस योजना से ऐसी बेटियां फिर से स्कूल की तरफ आने लगी हैं। ये समाज और बेटियों की शिक्षा में एक महत्वपूर्ण योगदान देने वाली योजना है। पूर्व अध्यक्ष अष्टभुजी दास अग्रवाल ने कहा इस तरह की योजना छात्राओं के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने मे वरदान साबित हो रही है। खासकर दूरस्थ क्षेत्रों की ऐसी छात्राएं जो पढ़-लिखकर कुछ कर गुजरना तो चाहती थीं लेकिन परिवार की माली हालत और घर से विद्यालय की अधिक दूरी उनकी राह में बाधा बनी हुई थी। पूर्व सचिव सतीश राय ने कहा कि छात्राएं लगन से शिक्षा ग्रहण कर अपने परिवार व देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर महावीर प्रसाद कंडोई,मान्धाता सिंह,प्रवीर आर्या,आशुतोष मिश्र, महेश गर्ग ,अरशद जमाल सिमनानी,मनीषजायसवाल,सुनीलकेशरवानी,सुधांशु चंद्रा,डॉ मिहिर कुमार, संचित श्रीवास्तव,डॉ मणिरंजन सिन्हा, रंजना सिन्हा आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...