Skip to main content

DlightNews

*गोरखपुर में लगा वस्त्रों का डिस्प्ले महाकुंभ फैशन में किसी से पीछे नहीं है पूर्वांचल-रवि किशन*

पूर्वांचल के साथ बिहार के व्यापारी हुए शामिल

 *वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।  मोहद्दीपुर स्थित रेडिशन ब्लू होटल में 9 अप्रैल को देश की अग्रणी टेक्सटाइल कम्पनियों के आधुनिक परिधानों  व वस्त्रों के डिस्प्ले महाकुंभ का आयोजन पोददार टेकसटइलस के तत्वावधान में किया गया 
महाकुंभ का उद्दघाटन अभिनेता व सदर सांसद रवि किशन ने फीता काट व दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रवि किशन ने कहा कि फ़ैशन में पूर्वांचल आगे निकल चुका है, गोरखपुर एक बड़े केंद्र के रूप में उभर कर आ रहा है, पूरे पोद्दार परिवार को उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं महादेव की कृपा सदैव आप सभी पर बनी रहे।पोद्दार टेक्सटाइल के विनीत पोद्दार ने बताया कि इस वस्त्रो के महाकुम्भ में रेमंडस के साथ अग्रणी टेक्सटाइल कम्पनी  के शूटिंग- शर्टिंग एवम लक्ष्मीपति साड़ी,  अभिवादन, कयान, सत्यवचन,गणेश कृपा,अनुश्री, कलाश्री  साड़ी के आधुनिक परिधानों के नवीनतम रेन्ज का डिस्प्ले प्रदर्शनी लगाई गई ।
वस्त्रों के महाकुम्भ के आयोजक पोद्दार टेक्सटाइल के निदेशक महेश पोद्दार ने बताया कि पूर्वांचल में आधुनिक व नवीनतम फैशन के परिधानों की बढ़ती मांग को देखते हुए वस्त्रों के महाकुम्भ का आयोजन किया गया है,जिसमे गोरखपुर,बस्ती मण्डल सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के साथ बिहार के गोपालगंज, छपरा, सिवान, चंपारण व पश्चिमी पंचारण सहित कई अन्य जिलों के भी व्यापारी शामिल हुए। विभोर पोद्दार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठान की सुरुआत 2009 में देश की नामचिन कंपनी सियाराम सिल्क मिल्स , मुम्बई की डीलरशिप से हुई थी जो पूर्वांचल व पड़ोसी राज्य बिहार के व्यापारियों के निरंतर मिलते प्यार और सहयोग से लगातार 13 वर्षों से आपकी सेवा में तत्पर है।अंकित पोद्दार ने बताया कि वस्त्रों के डिस्प्ले महाकुंभ में आए रिटेलर भाईयो ने मनचाहे उत्पादों की बुकिंग कराई है।इस दौरान मुख्य रूप से पोद्दार परिवार के अभिवावक सुरेंद्र पोद्दार जी, अभिषेक पोद्दार, अंकुर पोद्दार, विवेक नारनोलिया , शलभ जैन ,नवीन पालड़ीवाल व पियुष जैन आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।