Skip to main content

DlightNews

फर्जीवाड़े का खेल , आखिर फारुख कब जाएगा जेल

बरेली : नकली मार्कशीट बनवाकर विभाग में फर्जीवाड़ा कर सरकारी नौकरी हासिल करने वाले मोहम्मद फारुख पर कार्यवाही को लेकर करणी सेना के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से दिया है और मोहम्मद फारुख तथा नकली मार्कशीट जारी करने बालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह का कहना है कि बिथरी थाना क्षेत्र के गांव परसौना निवासी मोहम्मद फारुख ने सामयिक संग्रह अनुसेवक की नौकरी पाने के लिए अपने कूटराचित शैक्षिक दस्तावेज प्रस्तुत किए और नौकरी हासिल कर ली। दरअसल मोहम्मद फारुख की जन्म तिथि 20.09.1958 है जिसके मुताबिक 2 ओवरएज हो रहा था वर्ष 2019 में जब परमानेंट हुआ तो उसने आदर्श जगत विद्यालय नवदिया से एक फर्जी मार्कशीट जारी कराई जिसमें उसकी जन्मतिथि 05.071972 है। इस फर्जी मार्कशीट के सहारे मोहम्मद फारुख अभी तक बरेली सदर तहसील में सामयिक संग्रह अनुसेवक के पद पर नौकरी कर रहा है। इस मामले की कई बार शिकायत की गई और इसकी जांच भी हुई जिसमें यह साफ हो चुका है कि मोहम्मद फारूक फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी कर रहा है,मगर लीपापोती करवा कर मोहम्मद फारूक ने खुद को बचा लिया और पहले की तरह नौकरी करता रहा। लगातार शिकायत होने के बाद शिकायतकर्ता शिवसरन ने करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह को मामले से अवगत कराया जिसके बाद आज ठाकुर राहुल सिंह ने अपने करणी सेना के पदाधिकारियों के साथ जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने वाले मोहम्मद फारुख और फर्जी दस्तावेज जारी करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। वही मामले में ठाकुर राहुल सिंह को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।