Skip to main content

DlightNews

*विश्व हिमोफीलीया दिवस की पूर्व संध्या पर जन जागरुकता व थैरेपी कैम्प का हुआ आयोजन*

सभी संस्थाओं के अथक प्रयास से हीमोफीलिया मरीज कि समस्याओं का होगा निदान-कुलदीप पाण्डेय

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर। दिनांक 16 अप्रैल दिन रविवार को विश्व हिमोफीलीया दिवस 17 अप्रैल की पूर्व संध्या परहीमोफीलिया वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान व इंटास फाउंडेशन के सहयोग से खजांची चौरहा गोरखपुर स्थित साहू धर्मशाला सभागार मे हीमोफीलिया पीड़ित मरीजों को डाक्टरों द्वारा परामर्श,इलाज व नीकप, बैंडेज व दवाओं का निशुल्क वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सोसाइटी अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने किया.
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि हेल्थ वेलफेयर फाउन्डेशन की अध्यक्षा निशा किन्नर तथा युवा कवि व शायर उत्कर्ष शुक्ला उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने मरिजों को सम्बोधित करते हुए कहा की हीमोफीलिया के मरीजों को हिम्मत नही हारना चाहिए।सामाजिक जागरुकता के साथ साथ हिमोफिलिया से लड़़ने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर जनमानस मे इस रोग से निदान व बचाव हेतु चेतना जागृत करें.हम सबके प्रयास से एक दिन इस रोग को समाप्त करने मे सफलता अवश्य मिलेगी।परामर्श कैम्प कार्यक्रम के दौरान हीमोफीलिया से पीड़ीत मरीजों को एकजूट होकर बिमारीयों से निजात के लिए हिमांशु दुबे द्वारा जन जागरूकता संदेश के माध्यम से स्वयं फैक्टर लगाने की ट्रेनिंग दी गयी तथा फीजियोथैरीटी के द्वारा जोड़ों को सही रखने की जानकारी दी गयी, जिससे दिव्यांग होने से हीमोफीलिया मरीज बच सके।कार्यक्रम के दौरान इंटास फाउंडेशन के द्वारा मरीजों को फ्री फैक्टर दवा, बैंडेज निकप का निशुल्क वितरण किया गया,इस दौरान हीमोफिलिया के लगभग 50 मरीज स्वयं उपस्थित रहे।  कार्यक्रम मे मुख्य रूप से निशा किन्नर,शैलेश गुप्ता, उत्कर्ष शुक्ला,हिमांशु दुबे,सरिता ठाकुर,दीक्षा कुशवाहा,पंकज यादव, आनन्द कुमार,कृष्णा गुप्ता,राज पाण्डेय,नीरज चौधरी,देविन्द्र पाण्डेय, लक्ष्मी, रानी बाला,चिंटु शर्मा,चंदन मौर्या,अफजल,नीरज गुप्ता आदि बहुत से लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।