Skip to main content

DlightNews

*सबका साथ सबका विकास की विचारधारा पर कार्य करती है बीजेपी*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर, 10 अप्रैल। भाजपा मालवीय नगर मंडल महिला मोर्चा के द्वारा नंदानगर मलिन बस्ती दुर्गा मंदिर पर स्थापना दिवस के अंतर्गत कार्यक्रमों के निमित्त सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री चित्रा देवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की विचारधारा पर कार्य करती है। स्थापना दिवस के पावन पर्व पर चल रहे कार्यक्रम में ऊंच नीच जाति का भेदभाव मिटाकर अखंड भारत के निर्माण के लिए महिला मोर्चा हमेशा प्रयासरत रहती है।क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां उत्तर प्रदेश में परम पूज्य मा० योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में धरातल पर देखने को मिल रही है, जो अन्य सरकारों ने नहीं किया। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र वर्मा पल्लू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने कहा था, दरिद्र नारायण की सेवा ही प्रभु की सेवा है, समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान हो विकास हो, भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता ऐसी सोच रखता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनीता पांडे व संचालन मंडल प्रभारी दीपिका दुबे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंजु यादव, रेखा सिंह, सुनीता तिवारी, पूनम तिवारी, अंजू तिवारी, ममता गिरी की भूमिका सराहनीय रही।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।